चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली M: 9540156885

रविवार, 1 फ़रवरी को कला भारती फाउंडेशन के सहयोग से स्वास्थ्य प्रबंधन विषय पर एक पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य और प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े कई प्रसिद्ध वक्ताओं ने भाग लेकर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि डॉ. आलोक कुमार गुप्ता एवं डॉ. माधवी सिंह ने HEALS फाउंडेशन के नव-नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नियुक्ति पाने वालों में HEALS फाउंडेशन की उपाध्यक्ष श्रीमती कनुप्रिया अत्रे, बोर्ड सदस्य श्रीमती गीतांजलि अरोड़ा एवं श्रीमती इंदु आहूजा, यूपी एम्बेसडर श्रीमती प्रीति बत्रा, हेल्थ एम्बेसडर श्रीमती रश्मि आहूजा तथा साहित्य प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री हिमांशु शुक्ला शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान कुछ सदस्य प्रश्नकर्ता के रूप में भी शामिल हुए। उन्होंने स्वास्थ्य प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न समस्याएं रखीं, जिनका समाधान वक्ताओं द्वारा बड़ी कुशलता और सरलता से किया गया। पैनल डिस्कशन में मौजूद प्रतिभागियों ने इसे ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया।
