महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
एस०आई०आर० गणना फॉर्म भरने में लोगों को आ रही दिक्कत को देखते हुए बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज़ खान उर्फ गब्बर द्वारा रौनाही में एक विशाल सहायता कैंप का आयोजन विगत 15 दिनों से किया गया है, जो 4 दिसंबर तक जारी रहेगा।।
इस मौके पर प्रमुख रूप से मौजूद समाजवादी पार्टी के ज़िलाध्यक्ष पारसनाथ यादव , SIR प्रक्रिया हेतु सोहावल ब्लॉक के प्रभारी छेदी सिंह, समाजवादी पार्टी के ज़िला उपाध्यक्ष एवं बीकापुर विधानसभा प्रभारी एजाज़ अहमद कैंप में पहुंच कर आवश्यक मार्गदर्शन के साथ साथ सहायता कैंप में लगे समाजवादी पार्टी के BLA का उत्साह वर्धन किया।।
इस अवसर पर पारसनाथ यादव ने कहा कि लोग 4 दिसंबर तक का इतंजार न करें, समय से अपना अपना फार्म अवश्य जमा कर दें।
इस मौके पर रौनाही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि खुर्शीद अहमद खान, पूर्व प्रधान मिर्ज़ा शाहिद बेग, मोहम्मद खालिद खान, अनंतराम यादव, दानिश खान प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
कमिश्नर राजेश कुमार ने पेशकार राघवेंद्र सिंह को किया निलंबित
महेंद्र त्रिपाठीअयोध्याकमिश्नर के निरीक्षण में अनियमितता उजागर, पेशकार निलंबित,कमिश्नर राजेश कुमार के रुदौली तहसील निरीक्षण के दौरान तहसील न्यायिक में...