महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या.
आज फ़िल्म गोदान के निर्माता व निर्देशक, विनोद चौधरी आज परमपूज्य महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज अध्यक्ष राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का आशीर्वाद लेने आज अयोध्या आ रहे हैं। वो पूज्य महाराज जी से ११ बजे छावनी में मिलेंगे और फिल्म का पोस्टर भेंट करेंगे और फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लेंगे।उसके बाद वहीं पर पत्रकार साथियों से वार्ता भी करेंगे।
इस फ़िल्म में भारतीय संस्कृति के शाश्वत मूल्यों और आधुनिक जीवन शैली में एक रोचक द्वंद और फिर समन्वय दर्शाया गया है। वैज्ञानिक संदर्भ से भी कहानी हमें यह पर्यावरण, प्रदूषण-संकट, शुद्धता, दया-ममता, संस्कारों के महत्व एवं आज उनकी प्रासंगिकता को सशक्तता से स्थापित करती है।
इस फ़िल्म से होने वाली आय दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति को समर्पित की गई है।
गोदान देश भर के सिनेमाघरों में ६ फ़रवरी से प्रदर्शित होने वाली है।
वक्त कभी किसी का सगा नहीं
वक्त का पहिया कैसे करवट बदल लेता है - हम खुद अपने ही पुराने और आज के वक्त का विश्लेषण...