महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
अयोध्या के साकेत भवन में संतों ने शोक सभा आयोजित की।
मथुरा के “फरसा वाले बाबा” की मौत पर संत समाज ने दुख जताया।
महंत सीताराम दास के नेतृत्व में श्रद्धांजलि दी गई।
संतों ने 2 मिनट का मौन रखकर बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
संतों ने आरोप लगाया कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या है।
आरोप है कि गौ तस्करों ने गाड़ी से कुचलकर बाबा की हत्या की।
संतों ने दोषियों पर रासुका (NSA) लगाने की मांग की।
सख्त कार्रवाई कर उदाहरण पेश करने की मांग उठी।
वहीं मथुरा पुलिस ने हत्या की बात से इनकार किया।
पुलिस के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, जांच जारी है।