
पेज 3 न्यूज़
नई दिल्ली, 31 दिसंबर।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के सर्वप्रिय विहार स्थित एक परिसर में छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी, गहने और दस्तावेज जब्त किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान 5.12 करोड़ रुपये नकद, सोने और हीरे के गहनों से भरा एक सूटकेस बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 8.80 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा, चेक बुक से भरा एक बैग और करीब 35 करोड़ रुपये की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। ईडी ने बताया कि यह कार्रवाई अभी जारी है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।