
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या.
प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अयोध्या पहुंचे और एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
अयोध्या प्रवास के दौरान उन्होंने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया।संकटमोचन सेना के अध्यक्ष महन्थ संजय दास महराज से सपत्नी आशीर्वाद लिया
उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की।
मीडिया से बातचीत में एआई ग्लोबल समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है।
राहुल गांधी पर तंज कसते हुए राहुल के नाम को परिभाषित किया,उन्होंने कहा, “र मतलब रार, हु मतलब हुड़दंगई और ल मतलब लफंगई।”
डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति अराजकता तक सीमित रह गई है।
शंकराचार्य प्रकरण पर उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यायालय का जो भी निर्णय आएगा, सरकार उसका सम्मान करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय में नमाज पढ़ने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है और प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके है.