महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य अयोध्या पहुंचीं।
आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजित महिला सम्मेलन में भाग लेने अयोध्या पहुंची है बेबी रानी मौर्य
सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कई अहम बातें कहीं।
25 नवंबर को राम मंदिर पर होने वाले ध्वजारोहण को उन्होंने ऐतिहासिक क्षण बताया।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे।
उन्होंने कहा कि भव्य राम मंदिर का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जो देश के लिए गर्व की बात है।
प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए कहा कि वे सबको साथ लेकर चलने वाले और विकसित भारत के लिए कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाएँ जातिगत नहीं, बल्कि महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों के विकास के लिए हैं।
नारी सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति जैसे कार्यक्रमों के संचालन की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अयोध्या सहित प्रदेश के सभी पौराणिक स्थलों का सौंदर्यीकरण सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।