• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Sunday, June 14, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi Editorials

डिजिटल युग में उपभोक्ता अधिकारों की नई क्रांति: उपभोक्ता शिकायत निवारण (चौथा संशोधन) विनियमन 2026- सुझाव 5 जून 2026 तक आमंत्रित- भारत की जवाबदेह अर्थव्यवस्था की ओर एक निर्णायक कदम

by Page 3 News International Desk
May 8, 2026
in Hindi Editorials
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

उपभोक्ता शिकायत निवारण (चौथा संशोधन) विनियमन, 2026- मूल उद्देश्य उपभोक्ताओं को तीव्र समाधान,पारदर्शी और तकनीक- सक्षम न्याय उपलब्ध कराना

भारत के दूरसंचार उपभोक्ता अधिकारों का नया युग: ट्राई क़ा 2026 मसौदा संशोधन डिजिटल लोकतंत्र की बड़ी क्रांति बन सकते हैं- 5 जून 2026 तक सभी उपभोक्ता अपने सुझाव जरूर दें -एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र

गोंदिया – वैश्विक़ स्तर पर 21वीं सदी की वैश्विक अर्थव्यवस्था में उपभोक्ता केवल बाजार का अंतिम खरीदार नहीं रह गया है, बल्कि वह आर्थिक संरचना का केंद्रीय स्तंभ बन चुका है। डिजिटल कॉमर्स, ई-कॉमर्स, ऑनलाइन बैंकिंग, फिनटेक, मोबाइल एप आधारित सेवाएं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित व्यापार मॉडल और वैश्विक उपभोक्ता नेटवर्क ने नागरिकों को अभूतपूर्व सुविधाएं प्रदान की हैं,किंतु इसके साथ ही उपभोक्ताओं के शोषण,धोखाधड़ी,गलत बिलिंग, डेटा दुरुपयोग,सेवा मेंलापरवाही और शिकायतों के अनसुलझे रहने जैसी समस्याएं भी तेजी से बढ़ी हैं। यही कारण है कि विश्वभर की सरकारें अब कंज्यूमर सेंट्रिक गवर्नेंस यानी उपभोक्ता-केंद्रित प्रशासन की दिशा में अपने कानूनों और नियामकीय ढांचों को पुनर्गठित कर रही हैं। मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र यह मानता हूं क़ि इसी पृष्ठभूमि में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानें ट्राई द्वारा अप्रैल 2026 में जारी किए गए दो महत्वपूर्ण मसौदा विनियम भारत के डिजिटल भविष्य की दिशा तय करने वाले कदम माने जा रहे हैं। पहला मसौदा दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (तेरहवां संशोधन) विनियम, 2026 से संबंधित है, जिसमें सुझाव देने की अंतिम तिथि 5 मई 2026 थी,उसमें वॉयस और एसएमएस पैक कोअनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं, जबकि दूसरा मसौदा उपभोक्ता शिकायत निवारण व्यवस्था को आधुनिक बनाने वाले चौथे संशोधन से जुड़ा है जिसकी जनता के द्वारा सुझाव देने की समयसीमा 5 जून 2026 निर्धारित की गई है। इन प्रस्तावों ने दूरसंचार कंपनियों, डिजिटल नीति विशेषज्ञों, उपभोक्ता संगठनों और आम नागरिकों के बीच व्यापक बहस को जन्म दिया है।जो भारतीय उपभोक्ता संरक्षण व्यवस्था को डिजिटल, पारदर्शी, समयबद्ध और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक बड़ा सुधारवादी कदम है।भारत आज विश्व कीसबसे बड़ी डिजिटल अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से उभरता हुआ देश है।यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस, ऑनलाइन शॉपिंग, डिजिटल बैंकिंग, टेलीकॉम सेवाओं और मोबाइल इंटरनेट के विस्फोटक विस्तार ने उपभोक्ता व्यवहार को पूरी तरह बदल दिया है। करोड़ों भारतीय अब घर बैठे वस्तुएं खरीदते हैं, ऑनलाइन भुगतान करते हैं, बीमा लेते हैं,ऋण प्राप्त करते हैं और सरकारी सेवाओं तक डिजिटल माध्यम से पहुंचते हैं।किंतु इस डिजिटलविस्तार के साथ उपभोक्ताओं की शिकायतें भी अभूतपूर्व रूप से बढ़ी हैं। कहीं बैंक खातों से साइबर धोखाधड़ी हो रही है, कहीं गलत बिजली बिल भेजे जा रहे हैं, कहीं ई-कॉमर्स कंपनियां रिफंड देने में महीनों लगा रही हैं, तो कहीं मोबाइल कंपनियां उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान समय पर नहीं कर रही हैं। पारंपरिक उपभोक्ता शिकायत निवारण तंत्र इन चुनौतियों के सामने कमजोर और धीमा साबित हो रहा था। इसी आवश्यकता को देखते हुए यह चौथा संशोधन विनियमन सामने आया है, जिसका मूल उद्देश्य उपभोक्ताओं कोसटीकता से तेज, पारदर्शी और तकनीक- सक्षम न्याय तुरंत उपलब्ध कराना है।
साथियों बात अगर हम इस संशोधन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू को समझने की करें तो वह यह है कि यहउपभोक्ता शिकायत निवारण व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल स्वरूप देने की दिशा में आगे बढ़ता दिखाई देता है। पहले उपभोक्ताओं को शिकायत दर्ज करने के लिए विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे,लंबी फाइल प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था और कई बार छोटी शिकायतें भी महीनों तक लंबित रहती थीं।नए विनियमन के तहत ऑनलाइन पोर्टल, मोबाइल एप, ई-मेल आधारित शिकायत प्रणाली और डिजिटल दस्तावेज अपलोड की सुविधा को बढ़ावा दिया गया है।इसका अर्थ यह है कि अब देश का कोई भी नागरिक अपने मोबाइल फोन से शिकायत दर्ज कर सकेगा, उसकी स्थिति ट्रैक कर सकेगा और सुनवाई की सूचना भी डिजिटल माध्यम से प्राप्त कर सकेगा। यह परिवर्तन केवल तकनीकी सुविधा नहीं है, बल्कि यह प्रशासनिक लोकतंत्रीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक बदलाव है, जहां नागरिकों को सरकारी कार्यालयों पर निर्भर रहने की आवश्यकता कम होगी। यह विनियमन केवल शिकायत दर्ज करने तक सीमित नहीं है, बल्कि शिकायत समाधान की समय-सीमा तय करके प्रशासनिक जवाबदेही भी सुनिश्चित करने का सटीक प्रयास करता है।
साथियों बात अगर हम भारत में लंबे समय से उपभोक्ता शिकायतों के निस्तारण में देरी को समझने की करें तोयह एक गंभीर समस्या रही है। कई मामलों में शिकायतें वर्षों तक लंबित रहती थीं, जिससे उपभोक्ता न्याय व्यवस्था पर भरोसा खोने लगते थे।प्रस्तावित संशोधन में शिकायत स्वीकार करने, प्रारंभिक जांच करने और अंतिम समाधान देने की समय- सीमा निर्धारित करने पर विशेष जोर दिया गया है। यदि यह व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू होती है, तो यह भारतीय उपभोक्ता प्रशासनिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन होगा। इससे कंपनियों और सेवा प्रदाताओं पर भी दबाव बढ़ेगा कि वे उपभोक्ता समस्याओं का समयबद्ध समाधान करें, अन्यथा उन्हें जुर्माना, दंड या मुआवजा देना पड़ सकता है।वास्तव में यह संशोधन केवल प्रशासनिक सुधार नहीं, बल्कि भारत की बदलती आर्थिक संरचना की आवश्यकता भी है। आज भारत वैश्विक निवेश का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। विदेशी कंपनियां भारतीय बाजार में तेजी से प्रवेश कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय निवेशक भी ऐसे देशों में निवेश को प्राथमिकता देते हैं, जहां उपभोक्ता संरक्षण मजबूत हो और कानूनी ढांचा पारदर्शी हो। यूरोपियन यूनियन, अमेरिका,जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे विकसित देशों में उपभोक्ता अधिकारों को अत्यंत गंभीरता से लिया जाता है। वहां उपभोक्ता के साथ गलत व्यवहार करने पर कंपनियों पर अरबों डॉलर तक के दंड लगाए जाते हैं। भारत भी अब उसी दिशा में बढ़ता दिखाई दे रहा है। उपभोक्ता शिकायत निवारण (चौथा संशोधन) विनियमन, 2026 भारत को एक ऐसी जवाबदेह अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, जहां उपभोक्ता अधिकार केवल कागजों तक सीमित न रहकर व्यवहारिक रूप से लागू हों।
साथियों बात अगर हम इस विनियमन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पक्ष को समझने की करें तो ई-कॉमर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नियंत्रण को मजबूत करना है। पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन खरीदारी भारत में विस्फोटक गति से बढ़ी है। लेकिन इसके साथ नकली उत्पाद, गलत डिलीवरी, रिफंड में देरी, फर्जी डिस्काउंट और उपभोक्ता डेटा के दुरुपयोग जैसी समस्याएं भी तेजी से बढ़ी हैं। अनेक बार उपभोक्ता शिकायत दर्ज करते हैं, लेकिन कंपनियां उन्हें लंबी प्रक्रिया में उलझाकर समस्या का समाधान नहीं करतीं। प्रस्तावित संशोधन में ई-कॉमर्स कंपनियों की जवाबदेही तय करने, शिकायत अधिकारी नियुक्त करने और शिकायतों की नियमित निगरानी का प्रावधान अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि यह प्रभावी ढंग से लागू होता है, तो भारत का डिजिटल बाजार अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बन सकता है। आज के समय में उपभोक्ता केवल उत्पाद नहीं खरीदता, बल्कि डिजिटल विश्वास भी खरीदता है। यदि उपभोक्ता को यह भरोसा न हो कि उसकी शिकायत सुनी जाएगी, तो पूरा आर्थिक ढांचा कमजोर पड़ सकता है। यही कारण है कि विश्व बैंक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन जैसे वैश्विक संस्थान भी मजबूत उपभोक्ता संरक्षण व्यवस्था को आर्थिक स्थिरता का महत्वपूर्ण आधार मानते हैं। भारत का यह नया विनियमन वैश्विक मानकों के अनुरूप उपभोक्ता शासन प्रणाली विकसित करने की दिशा में एक सटीक सकारात्मक संकेत देता है।
साथियों बात अगर हम इस संशोधन का एक अन्यमहत्वपूर्ण आयाम को समझने की करें तो यह मुआवजा प्रणाली को मजबूत करना है। भारतीय व्यवस्था में लंबे समय तक उपभोक्ता को न्याय प्राप्त करने के लिए अलग से कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ती थी। प्रस्तावित विनियमन में गलत बिलिंग, सेवा में लापरवाही, अनुचित शुल्क, डिजिटल धोखाधड़ी और भ्रामक विज्ञापनों के मामलों में उपभोक्ताओं को स्वतःमुआवजा देने की अवधारणा पर जोर दिया गया है। यह प्रावधान यदि प्रभावी रूप से लागू होता है, तो यह कंपनियों को अधिक
जिम्मेदार बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है।इससे उपभोक्ताओं का समय और संसाधन दोनों बचेंगे तथा न्याय प्रणाली पर अतिरिक्त बोझ भी कम होगा।भारत में बिजली, दूरसंचार, बैंकिंग और बीमा क्षेत्र में गलत बिलिंग और सेवा विवाद लगातार बढ़ रहे हैं। कई बार उपभोक्ताओं को औसत से कई गुना अधिक बिल भेज दिए जाते हैं और भुगतान न करने पर सेवा बंद करने की धमकी दी जाती है। नए विनियमन में यह प्रस्ताव अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि यदि किसी उपभोक्ता का बिल असामान्य रूप से बढ़ जाता है, तो सेवा प्रदाता को स्वतः जांच करनी होगी और जांच पूरी होने तक सेवा बंद नहीं की जा सकेगी। यह उपभोक्ता हितों की रक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है, क्योंकि भारत जैसे विशाल देश में लाखों उपभोक्ता तकनीकी त्रुटियों और प्रशासनिक लापरवाही का शिकार होते रहे हैं।
साथियों बात अगर हम वर्तमान समय में कई उपभोक्ता मामलों में अदालतों और आयोगों पर अत्यधिक बोझ को समझने की करें तो,इससे मामलों का निपटान धीमा हो जाता है। यदि क्षेत्रीय लोकपाल कार्यालय, ऑनलाइन अपील और वीडियो सुनवाई जैसी व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से लागू होती हैं, तो उपभोक्ताओं को त्वरित राहत मिल सकती है। यह प्रणाली विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के नागरिकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है, जिन्हें न्याय प्राप्त करने के लिए बड़े शहरों तक यात्रा करनी पड़ती थी।उपभोक्ता आयोगों का डिजिटलीकरण भी इस संशोधन की एक बड़ी विशेषता है।ई-कोर्ट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, ऑनलाइन केस फाइलिंग और डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन जैसी व्यवस्थाएं न्यायिक प्रक्रिया को अधिक आधुनिक और पारदर्शी बना सकती हैं। कोविड-19 महामारी के बाद पूरी दुनिया ने यह अनुभव किया कि डिजिटल न्याय प्रणाली केवल सुविधा नहीं, बल्कि आवश्यकता बन चुकी है।भारत में भी यदि उपभोक्ता आयोग तकनीकी रूप से सशक्त होते हैं, तो लंबित मामलों की संख्या कम करने में सटीकता से सहायता मिल सकती है।
साथियों बात अगर हम इस विनियमन के सामने कई चुनौतियां भी होंगी इसको समझने की करें तो भारत जैसे विशाल और विविधतापूर्ण देश में कानून बनाना अपेक्षाकृत आसान है, लेकिन उसका समान और प्रभावी क्रियान्वयन अत्यंत कठिन कार्य है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी डिजिटल साक्षरता सीमित है। अनेक उपभोक्ताओं को ऑनलाइन शिकायत प्रक्रिया की जानकारी नहीं होती। कई राज्यों में उपभोक्ता आयोगों में कर्मचारियों और बुनियादी ढांचे की भारी कमी है। यदि सरकार केवल डिजिटल प्लेटफॉर्म बना दे लेकिन पर्याप्त प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और जन-जागरूकता अभियान न चलाए, तो यह सुधार सीमित प्रभाव वाला साबित हो सकता है।इसके अतिरिक्त डेटा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा भी एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय है। जब शिकायत प्रणाली पूरी तरह डिजिटल होगी, तो करोड़ों उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन संग्रहित होगी। यदि साइबर सुरक्षा मजबूत नहीं हुई,तो उपभोक्ता डेटा चोरी और डिजिटल धोखाधड़ी का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए इस विनियमन के साथ मजबूत डेटा संरक्षण नीति और साइबर सुरक्षा तंत्र विकसित करना भी आवश्यक होगा।
साथियों बात अगर हम इस मामले को वैश्विक दृष्टि से देखने की करें तो,भारत का यह कदम अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा सकता है। यूरोपियन यूनियन का जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन और अमेरिका के विभिन्न उपभोक्ता संरक्षण कानून पहले ही यह सिद्ध कर चुके हैं कि मजबूत उपभोक्ता अधिकार व्यवस्था किसी भी आधुनिक अर्थव्यवस्था की आधारशिला होती है। भारत भी अब विश्व अर्थव्यवस्था में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए उपभोक्ता अधिकारों को केवल सामाजिक मुद्दा नहीं, बल्कि आर्थिक विश्वसनीयता का विषय मानने लगा है। यह परिवर्तन भारत को एक अधिकउत्तरदायी और निवेश-अनुकूल राष्ट्र के रूप मेंसटीकता से स्थापित कर सकता है। इस विनियमन का सामाजिक प्रभाव भी व्यापक हो सकता है। भारत में गरीब और मध्यमवर्गीय उपभोक्ता अक्सर कंपनियों और संस्थाओं के सामने स्वयं को असहाय महसूस करते हैं। यदि शिकायत प्रणाली वास्तव में सरल, सस्ती और तेज बनती है, तो आम नागरिकों का लोकतांत्रिक संस्थाओं पर विश्वास मजबूत होगा। यह केवल आर्थिक सुधार नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन करें इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि उपभोक्ता शिकायत निवारण (चौथा संशोधन) विनियमन, 2026 भारत की प्रशासनिक और आर्थिक व्यवस्था में उपभोक्ता -केंद्रित सुधारों की नई शुरुआत के रूप में देखा जा सकता है। यह विनियमन डिजिटल इंडिया, पारदर्शी शासन और जवाबदेह बाजार व्यवस्था की अवधारणा को व्यवहारिक रूप देने का प्रयास करता है। यदि इसे गंभीरता और प्रभावी क्रियान्वयन के साथ लागू किया जाता है, तो यह भारत को केवल दुनिया का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार ही नहीं, बल्कि सबसे सुरक्षित और उत्तरदायी उपभोक्ता बाजारों में भी शामिल कर सकता है। आने वाले वर्षों में यह स्पष्ट होगा कि यह संशोधन केवल एक कानूनी दस्तावेज बनकर रह जाता है या वास्तव में भारतीय उपभोक्ता अधिकारों की नई क्रांति का आधार बनता है।

RelatedPosts

फास्ट फूड संस्कृति बनाम भारतीय आहार परंपरा:युवाओं के स्वास्थ्य पर बढ़ता संकट

गृहिणियाँ @ गृहिणी नहीं,राष्ट्र निर्माता,नेशन बिल्डर: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला- अवैतनिक घरेलू श्रम को मिली कानूनी मान्यता

दयालु, सुविचार,नम्रता से संस्कृति मानव के हृदय में द्वेष, अभिमान अहम,अहंकार जैसे अनेक विकारों को भी आने से डर लगतासादगी से व्यक्ति के कार्यों में

WhatsApp Image 2026 05 07 at 3.59.27 AM
संकलनकर्ता लेखक – क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए(एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र 9226229318

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

फास्ट फूड संस्कृति बनाम भारतीय आहार परंपरा:युवाओं के स्वास्थ्य पर बढ़ता संकट

by Page 3 News International Desk
June 14, 2026
0
0

स्वस्थ भारत के निर्माण का मूल मंत्र:टिकाऊ जीवन शैली की ओर लौटें युवाओं में बढ़ते फास्ट फूड के प्रचलन से...

गृहिणियाँ @ गृहिणी नहीं,राष्ट्र निर्माता,नेशन बिल्डर: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला- अवैतनिक घरेलू श्रम को मिली कानूनी मान्यता

by Page 3 News International Desk
June 14, 2026
0
0

भारतीय न्यायिक इतिहास में महिलाओं के अवैतनिक घरेलू श्रम को कानूनी, आर्थिक और सामाजिक मान्यता देने वाला एक मील का...

दयालु, सुविचार,नम्रता से संस्कृति मानव के हृदय में द्वेष, अभिमान अहम,अहंकार जैसे अनेक विकारों को भी आने से डर लगतासादगी से व्यक्ति के कार्यों में

by Page 3 News International Desk
June 13, 2026
0
3

गुणवत्ता,चेतना आती है तो दृष्टिकोण में स्पष्टता,इच्छाओं का सही प्रबंधन कर संतुष्टि से खुशियों के द्वार खुलते हैं सादा जीवन...

दूरसंचार (टेलीविजन, रेडियो और संबंधित सेवाएं) नियम, 2026 ड्राफ्ट : 27 जुलाई 2026 तक सुझाव आमंत्रित- भारत के प्रसारण क्षेत्र में डिजिटल युग के अनुरूप नियामक क्रांति की ओर एक बड़ा कदम

by Page 3 News International Desk
June 13, 2026
0
6

नया मसौदा दूरसंचार (टेलीविजन, रेडियो और संबंधित सेवाएं) नियम, 2026 एक ऐसे नियामक मॉडल की ओर बढ़ता है जो तकनीकी...

भारत की सड़कों पर ट्रैफ़िक कानून बनाम लापरवाही- क़्या ट्रैफिक कानून हार रहा है?पैसा, पहुंच,पहचान,दबंगई जीत रही है? -लोकतंत्र,जनसंख्या और ट्रैफिक अनुशासन का गहन विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
June 12, 2026
0
1

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के हालिया आंकड़े सड़क सुरक्षा,पर्यावरण संरक्षण और विधि शासन के लिए गंभीर चुनौती है।...

आओ रब दा शुकराना अदा करें हर हाल में ख़ुश रहें

by Page 3 News International Desk
June 12, 2026
0
1

जीवन की छोटी-छोटी बातों में ख़ुशी ढूंढकर ख़ुशी का आनंद लेकर ख़ुश रहें विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक पल ढूंढकर...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.