महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
कमिश्नर डीआईजी डीएम एसएसपी ने टीम के साथ 14 कोसी परिक्रमा पथ का लग्जरी बस में किया स्थलीय निरीक्षण, बस में सभी विभाग के अधिकारी भी रहे मौजूद।
अयोध्या में छठ पूजा, परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां तेज
मंडलायुक्त राजेश कुमार ने डीआईजी सोमेन बर्मा के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में की समीक्षा बैठक।
18 नवंबर को होगी चौदहकोसी परिक्रमा और अक्षय नवमी।
20 नवंबर को पंचकोसी परिक्रमा और एकादशी का आयोजन।
24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान और गुरु नानक जयंती मनाई जाएगी।
डीएम शशांक त्रिपाठी, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद।
परिक्रमा मार्गों और मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश।
श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल शौचालय, चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस और आवश्यक दवाओं की व्यवस्था होगी।
सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था की जाएगी।
मंडलायुक्त और डीआईजी ने अधिकारियों के साथ परिक्रमा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
मंडलायुक्त ने सभी तैयारियां समय सीमा में पूरी करने और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

