महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के कार्यक्रम के लिए श्रद्धालुओं की बेहतर व्यवस्थाएं। निशुल्क भोजन के साथ-साथ उनके ठहरने की व्यवस्था की।विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज ने कहा, विशेष आमंत्रित लोगों को अलग-अलग स्थानों पर ठहराया गया है, जिसमें तीर्थ क्षेत्र पुरम बाग विदेशी में 3000 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है।
भोजन की व्यवस्था
तीर्थ क्षेत्र पुरम बाग विदेशी में दो भंडारे
रामसेवक पुरम में सीता रसोई
राम जन्मभूमि कार्यशाला में भोजन प्रसाद
कार्यक्रम का मुख्य केंद्र हनुमान गुफा से रामघाट तक होगा।