• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Friday, February 13, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • Page 3 Family
    • E-Paper
    • E-Magazine
    • Management Team
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • Page 3 Family
    • E-Paper
    • E-Magazine
    • Management Team
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi News

धर्मेंद्र के निधन से देश भर में शोक की लहर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर मल्लिकार्जुन खरगे तक नें जताया दुख

by Page 3 News International Desk
November 25, 2025
in Hindi News
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

RelatedPosts

प्रदेश सरकार का बजट ऐतिहासिक- महन्थ गिरीश पति त्रिपाठी मेयर

नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह होने नए कुलपति

राम मंदिर हमले का संदिग्ध आरोपी अब्दुल रहमान का शव पहुँचा

पेज 3 न्यूज़
नई दिल्ली, 24 नवंबर।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया। सोमवार को 89 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे, उन्हें सांस लेने में कठिनाई थी और उनका स्वास्थ्य काफी समय से बिगड़ता जा रहा था। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा- ‘वरिष्ठ अभिनेता और पूर्व सांसद श्री धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक थे, उन्होंने अपने दशकों लंबे शानदार करियर में कई यादगार प्रस्तुतियां दीं। भारतीय सिनेमा की एक प्रतिष्ठित हस्ती के रूप में, वे अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जो कलाकारों की युवा पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।
पीएम मोदी ने कहा- एक युग का अंत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, धर्मेंद्र जी के जाने से भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे, एक जबरदस्त एक्टर थे जो अपने हर रोल में चार्म और गहराई लाते थे। जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग रोल किए, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। वे अपनी सादगी, विनम्रता और प्यार के लिए भी उतने ही जाने जाते थे। इस दुख की घड़ी में, मेरी दुआएं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के साथ हैं। ओम शांति।
बॉलीवुड के लिए अपूरणीय क्षति: शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, अपने बहतरीन अभिनय से 6 दशकों तक हर देशवासी के दिल को छूने वाले धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। एक सामान्य परिवार से आकर उन्होंने फिल्म जगत में अपनी अमिट पहचान बनाई। धर्मेंद्र जी उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक रहे, जिन्होंने जिस किरदार को छुआ, वह जीवंत बन उठा और अपनी इसी कला के माध्यम से उन्होंने हर आयु-वर्ग के करोड़ों दर्शकों का दिल जीता। अपने अभिनय से वे सैदव हमारे बीच रहेंगे। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति शांति शांति।
जेपी नड्डा ने भी प्रकट की संवेदना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा, प्रख्यात फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का निधन भारतीय सिनेमा और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। अपने प्रभावी अभिनय से सिनेमा प्रेमियों के दिलों पर उन्होंने अमिट छाप छोड़ी है। अपनी सादगी और जीवंत अभिनय से उन्होंने दशकों तक देश और दुनिया के कला प्रेमियों के दिलों पर राज किया। इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
फिल्म जगत ने खो दिया बहुमूल्य सितारा: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिाकर्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा, भारतीय फिल्म जगत ने आज एक बहुमूल्य सितारा खो दिया। मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 2012 में पद्मभूषण से सम्मानित, धर्मेंद्र ने दशकों तक सिनेमा प्रेमियों के दिलों पर राज किया और अपने अभूतपूर्व अभिनय व सादगीपूर्ण जीवन से एक गहरी छाप छोड़ी। उनका निधन एक युग का अंत है। दुःख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार और करोड़ों प्रशंसकों को गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
बहुत अच्छा इंसान खो दिया: नितिन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, धर्मेंद्र सिर्फ एक अच्छे एक्टर ही नहीं थे, बल्कि एक अच्छे और सीधे-सादे इंसान भी थे। मेरा उनसे व्‍यक्तिगत परिचय था। वह देश और किसानों के लिए प्रतिबद्ध थे। फिल्मों में उनके काम को भुलाया नहीं जा सकता। उनके गुजर जाने से फिल्म इंडस्ट्री को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। वह मुझसे मिलने आते थे। उनके परिवार से मेरे बहुत अच्छे रिश्ते हैं। उन्होंने आगे कहा, मेरी धर्मेंद्र के साथ बहुत सारी यादें जुड़ी हैं। उनके बेटों के साथ भी मेरे अच्छे रिश्ते हैं और हेमा मालिनी के साथ भी हमारा फैमिली कनेक्शन है। वह एक ऐसे इंसान थे जो हमेशा दूसरों की मदद करते थे। जैसा कि हम कहते हैं, ‘पोस्टमैन स्पिरिट’ ने सच में उनकी जिंदगी को बताया। उनके जाने से हमने एक बहुत अच्छा इंसान खो दिया है।
जीवंत ह्रदय कलाकार का निधन :कुमार विश्वास
कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया पर लिखा, हृदय-निष्ठ साधना से यश-प्रभा प्राप्त करने वाले, अभिनय को आत्मिक अनुरक्ति संग जीने वाले जीवन्त-हृदय कलाकार श्री धर्मेंद्र जी का निधन अत्यन्त वेदनापूर्ण है। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति दें तथा परिजन व प्रशंसकों को यह गंभीर वेदना सहने की सामर्थ्य प्रदान करें।
कला जगत के लिए अपूर्णीय क्षति: राहुल गांधी
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दुख जताते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ‘महान अभिनेता धर्मेंद्र के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है और भारतीय कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। सिनेमा में लगभग सात दशकों के उनके अद्वितीय योगदान को हमेशा सम्मान और मोहब्बत के साथ याद रखा जाएगा। धर्मेंद्र को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ हैं।
अभूतपूर्व अभिनय की मिसाल: प्रियंका गांधी
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, ‘भारतीय फिल्म जगत की मशहूर हस्ती, पद्मभूषण धर्मेंद्र की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवार और उनके करोड़ों प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। धर्मेंद्र जी ने दशकों तक सिनेमा प्रेमियों के दिलों पर राज किया और अभूतपूर्व अभिनय की मिसाल कायम की।

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

प्रदेश सरकार का बजट ऐतिहासिक- महन्थ गिरीश पति त्रिपाठी मेयर

by Page 3 News International Desk
February 12, 2026
0
2

महेंद्र त्रिपाठी अयोध्या।महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश सरकार के बजट को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा...

नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह होने नए कुलपति

by Page 3 News International Desk
February 12, 2026
0
1

अयोध्या.ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह होंगे नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के नए कुलपति, आईसीएआर नेशनल ब्यूरो प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेस नई दिल्ली के...

राम मंदिर हमले का संदिग्ध आरोपी अब्दुल रहमान का शव पहुँचा

by Page 3 News International Desk
February 12, 2026
0
1

महेंद्र त्रिपाठीअयोध्या.संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान का शव पहुंचा मजनाई गांव,थाना इनायतनगर के मजनाई गांव का रहने वाला था अब्दुल रहमान,राम...

वक्त कभी किसी का सगा नहीं

by Page 3 News International Desk
February 11, 2026
0
0

वक्त का पहिया कैसे करवट बदल लेता है - हम खुद अपने ही पुराने और आज के वक्त का विश्लेषण...

मन स्वस्थ्य है तो तन स्वस्थ है

by Page 3 News International Desk
February 11, 2026
0
0

मनुष्य के पास मन की संकल्प शक्ति यह एक महत्वपूर्ण अस्त्र है, जिसके दम पर स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में...

महा त्रिशूल यात्रा अयोध्या पहुंची

by Page 3 News International Desk
February 11, 2026
0
0

महेंद्र त्रिपाठीअयोध्या.सनातन परंपरा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से निकाली गई महा त्रिशूल यात्रा अयोध्या पहुंची। यह यात्रा मध्य प्रदेश...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • E-Magazine
  • Management Team
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.