
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या.
उड़ानें रद्द होने के कारण अयोध्या के दशरथ राजमहल के पीठाधीश्वर बिन्दु गद्याचार्य स्वामी देवेन्द्र प्रसादाचार्य सुरक्षित अयोध्या पहुंचे.
स्वामी देवेन्द्र प्रसादाचार्य 27 फरवरी को धार्मिक यात्रा पर अबू धाबी गए थे।
वे वहां स्वामीनारायण मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे, जिसका हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया था।
28 फरवरी से अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े सैन्य तनाव के कारण मध्य पूर्व में कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हो गईं।
उड़ानें रद्द होने के कारण स्वामी देवेन्द्र प्रसादाचार्य करीब एक सप्ताह तक अबू धाबी में ही फंसे रहे।
हालात सामान्य होने के बाद उन्हें भारत लौटने का अवसर मिला।
आज सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर वे दुबई से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
दिल्ली पहुंचने के बाद वे अयोध्या पहुंचे।
अयोध्या पहुंचने पर कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उनका स्वागत किया।
स्वामी देवेन्द्र प्रसादाचार्य के सुरक्षित अयोध्या लौटने से उनके अनुयायियों और श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है।