आर पी तोमर
नई दिल्ली, 13 दिसंबर।
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण अपने खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। इस कारण एक ही दिन में दो बार ग्रेप के अलग-अलग नियमों को लागू किया गया। राजधानी में आज दोपहर 4 बजे एक्यूआई 431 दर्ज किया गया, जो शाम 6 बजे तक बढ़कर 441 हो गया। वायु गुणवत्ता की इस गिरती प्रवृत्ति को देखते हुए सब-कमिटी ने ग्रेप-4 के सभी उपायों को तत्काल प्रभाव से पूरे दिल्ली-एनसीआर में लागू करने का फैसला किया है। सीएक्यूएम के मुताबिक धीमी हवा की गति, स्थिर वातावरण, प्रतिकूल मौसम और प्रदूषकों के फैलाव की कमी के कारण प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। इससे स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है, खासकर सांस की बीमारियों वाले लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। फैसले में कहा गया है कि यह चरण 1, 2 और 3 के मौजूदा उपायों के अलावा लागू होगा। एनसीआर के प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों और संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे वायु गुणवत्ता की आगे बिगड़ने से रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई को तेज करें। नागरिकों से अपील है कि वे ग्रेप्स के नियमों का पालन करें ताकि प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके।
कमिश्नर राजेश कुमार ने पेशकार राघवेंद्र सिंह को किया निलंबित
महेंद्र त्रिपाठीअयोध्याकमिश्नर के निरीक्षण में अनियमितता उजागर, पेशकार निलंबित,कमिश्नर राजेश कुमार के रुदौली तहसील निरीक्षण के दौरान तहसील न्यायिक में...
