भोपाल के लोअर लेक में आयोजित 14वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट चैंपियनशिप में दिल्ली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक (2 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य) जीतकर राष्ट्रीय पटल पर अपना परचम लहराया।
दिल्ली, 9 जनवरी 2026 : फाइनल मुकाबलों में दिल्ली ने 200 मीटर डी-10 और डी-20 मिक्स में कांस्य पदक हासिल किए, जबकि इससे पहले 2 किलोमीटर डी-10 पुरुष वर्ग में कांस्य, डी-20 महिला वर्ग में रजत, डी-10 महिला वर्ग में स्वर्ण, 500 मीटर डी-10 महिला वर्ग में स्वर्ण, डी-10 मिक्स 500 मीटर में कांस्य और डी-20 महिला 500 मीटर में रजत पदक जीतकर अपनी दावेदारी मजबूत की।
इस ऐतिहासिक जीत पर DSKCA अध्यक्ष चौधरी त्रिलोचन ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें “दिल्ली के पानी के धुरंधर” का खिताब दिया। खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय दिल्ली स्टेट कयाकिंग ओर कैनोइंग एसोसिएशन के चीफ कोच मंजीत शेखावत और कोच योगेश को जाता को जाता है, जिन्होंने लगातार मेहनत कर उन्हें प्रतियोगिता के लिए तैयार किया।
