पेज 3 न्यूज़
नई दिल्ली, 23 नवंबर।
दिल्ली सरकार ने 25 नवंबर को अवकाश की घोषणा की है।
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने 25 नवंबर 2025 को श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का ऐलान किया। दिल्ली सरकार का कहना है कि यह दिन केवल श्रद्धांजलि का नहीं बल्कि उनके अद्वितीय साहस, मानवता, धार्मिक स्वतंत्रता और सरब धर्म स्वतंत्रता के संदेश को याद करने का अवसर है। आदेश जारी होते ही दिल्ली के सभी स्कूल-कॉलेज, सरकारी दफ्तर और कई संस्थानों में छुट्टी लागू हो गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, ‘दिल्ली सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी दिवस के पावन अवसर पर 25 नवंबर 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। गुरु साहिब के साहस, करुणा और धार्मिक स्वतंत्रता के संदेश हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे। दिल्ली में सिख आबादी लगभग 3.4% है। दिल्ली की राजनीति में सिखों का प्रभावन काफी व्यापक और सकारात्मक है। पश्चिम दिल्ली, तिलक नगर, राजौरी गार्डन, हरिनगर, जनकपुरी और दिल्ली कैंट जैसे इलाकों में सिख समाज बड़ी संख्या में रहता है। यहां सिख मतदाताओं की मजबूत मौजूदगी चुनावी हिसाब–किताब बदल सकती है। यही वजह है कि चाहे लोकसभा चुनाव हों या विधानसभा, सभी पार्टियां सिख समुदाय को साधने की कोशिश करती हैं. धार्मिक आयोजनों, अवकाश घोषणाओं और सिख प्रतीकों पर फैसले भी उसी राजनीतिक संवेदनशीलता को दर्शाते हैं। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब मानवता, साहस और धार्मिक स्वतंत्रता के ऐसे प्रतीक हैं जिनकी मिसाल इतिहास में बहुत कम मिलती है। उन्होंने कमजोरों, सताए हुए लोगों और धार्मिक अत्याचार झेल रहे समाजों के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। कश्मीरी पंडितों की रक्षा के लिए उनकी शहादत दुनिया के सामने यह संदेश छोड़ गई कि सत्य और धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान भी छोटा है। उनका जीवन हमें अहिंसा, करुणा, त्याग और समानता का पाठ पढ़ाता है। गुरु तेग बहादुर साहिब का 350वां शहीदी दिवस हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
प्रदेश सरकार का बजट ऐतिहासिक- महन्थ गिरीश पति त्रिपाठी मेयर
महेंद्र त्रिपाठी अयोध्या।महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश सरकार के बजट को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा...