महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
बरेली मीरगंज के भाजपा विधायक डी.सी. वर्मा अयोध्या पहुंचे और राम लला का दर्शन-पूजन किया।
परिवार के साथ भव्य राम मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
कहा—500 वर्षों के संघर्ष के बाद मंदिर निर्माण पूरा हुआ, अयोध्या अब विश्व में राम के नाम से जानी जाती है।
प्रधानमंत्री मोदी और सुप्रीम कोर्ट को मंदिर निर्माण मार्ग प्रशस्त करने के लिए धन्यवाद दिया।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा—उनका काम सिर्फ कमी निकालना है।
भाजपा सरकार विकास को धरातल पर उतार रही है और जनता इसे महसूस कर रही है।
बिहार चुनाव में पीडीए के नारे को जनता ने नकारा और भाजपा को समर्थन दिया।
दावा—आने वाले चुनाव में भाजपा पश्चिम बंगाल में भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
2027 यूपी चुनाव में भाजपा 350+ सीटें जीतकर फिर सरकार बनाएगी—वर्मा।
SIR प्रक्रिया को लेकर स्पष्टीकरण—यह सिर्फ वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण है, कोई विवादित बदलाव नहीं।