महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मिल्कीपुर के घटौली गांव पहुंचे।
वे रुदौली के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव के भतीजे दंपत्ति को आशीर्वाद देने आए थे।
इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोला।
अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बयान को उन्होंने भ्रामक बताया।
चौधरी ने कहा—दलित होने के कारण आमंत्रण न मिलने का दावा बिल्कुल गलत है।
उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों ने बिना भेदभाव के राम मंदिर ध्वजारोहण का स्वागत किया।
चौधरी के अनुसार भाजपा किसी के साथ भेदभाव नहीं करती, जबकि सपा–कांग्रेस भेदभाव की राजनीति करती रही हैं।
उन्होंने राम मंदिर पर ध्वजा स्थापना को 500 साल के संघर्ष के बाद आया ऐतिहासिक क्षण बताया।
बिहार चुनाव पर कहा कि जनता ने कांग्रेस–सपा की जातिवादी राजनीति को पूरी तरह नकार दिया है।
चौधरी ने दावा किया कि यूपी 2027 में भी भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।