चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | Mob: 9540156885
नई दिल्ली।
इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स फॉर एससी, एसटी एंड वीमेन एंटरप्रेन्योर्स की ओर से संविधान क्लब ऑफ इंडिया में “विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर की महिला उद्यमियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करना था।

कार्यक्रम में कई प्रमुख अतिथि उपस्थित रहे। संसदीय समिति (एससी/एसटी कल्याण) के अध्यक्ष फग्गन सिंह कुलस्ते मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य फौजिया खान भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।
इस अवसर पर भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी मर्सी एपीओ, केरल के पूर्व डीजीपी संजीव पटजोशी, इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड वीमेन एंटरप्रेन्योर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबीर पाल और राष्ट्रीय महासचिव हेमा एक्का ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
संगठन के अन्य पदाधिकारियों में राष्ट्रीय सह सचिव सीमा किरण, वोबेनी कितन, डॉ. चंद्र प्रकाश और इवेंट सेक्रेटरी वीरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में देश के 12 राज्यों से आई महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को “विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने इस अवसर पर महिलाओं के सशक्तिकरण, उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर जोर दिया। साथ ही महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और उनके लिए नए अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने के साथ-साथ देशभर की महिला उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।