
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर एक श्रद्धांजलि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण नमन किया।
गोष्ठी की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामचरित वर्मा ने की तथा संचालन अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामसागर रावत ने किया।
जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा “डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को भारत की आत्मा में शामिल किया। उनका संघर्ष आज भी हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है।”
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम नेकहा“समाज के कमजोर वर्गों की उन्नति के लिए बाबा साहब के विचार आज भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। कांग्रेस पार्टी उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।”
पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह तथा रामदास वर्मा ने कहा“अंबेडकर ने भारत को जो संविधान दिया, वह सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करता है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है।
संचालन कर रहे अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामसागर रावत ने कहा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने इस देश के दलित पिछड़े गरीब मजलूम किसान नौजवान सबके हक और अधिकार के लिए सदैव संघर्ष किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से, अनिल तिवारी,राजकुमार मौर्य, राम अवध पासी,बलवीर कोरी , फूलचंद यादव ,उमाकांत कनौजिया, अशोक कनौजिया, बृजेश वर्मा ,प्रदीप वर्मा, अजहर खान ,खालिद बाग, विनोद गौतम , मोहम्मद आरिफ अशोक कुमार राय ,धर्मेंद्र सिंह ,राम भोर रावत, गंगाराम वर्मा, अशोक कनौजिया आदि लोग शामिल रहे।