मिलन सार व्यक्तित्व व कर्तव्यनिष्ठा की हुई सराहना
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या। दो माह के अंतराल के बाद पुलिस उपाधीक्षक आशुतोष तिवारी को अयोध्या सर्किल के क्षेत्राधिकारी पद पर पुनः नियुक्ति होने पर उन्हें शुभकामना व बधाईयां दी जा रही हैं। बृहस्पतिवार को पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन एनयूजे आई उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिला इकाई अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने सी ओ अयोध्या के व्यक्तिव की सराहना करते हुए फिर से अयोध्या का प्रभार सौंपे जाने पर खुशी जाहिर किया। साथ ही अंग वस्त्र व राम लला की मूर्ति देकर सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने अयोध्या जैसे पवित्र स्थल में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर फिर से दायित्व मिलने को राम लला की कृपा होना बताया। आम जनता की समस्याओं के निदान में सदैव तत्पर रहने एवं मिलनसार व्यवहार ने अयोध्या के अंदर जो छवि बनी है उसी का परिणाम है कि फिर से राम लला ने अपने समीप जनता की सेवा के लिए बुला लिया। पत्रकार सुनील गुप्ता द्वारा भी सीओ अयोध्या के कार्य व्यवहार की प्रशंसा की गई ।
