पेज 3
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बी.आर. गवई ने जजों के खिलाफ गलत आरोप लगाने के बढ़ते चलन पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जब जज किसी पार्टी के पक्ष में फैसला नहीं देते, तो ऐसे आरोप लगाए जाते हैं। जस्टिस गवई एन. पेड्डी राजू मामले की सुनवाई कर रहे थे, जिसमें राजू को तेलंगाना हाई कोर्ट की जज के खिलाफ गलत टिप्पणी करने पर फटकार लगाई गई थी। कोर्ट ने वकीलों को जजों के खिलाफ आरोप लगाने से पहले सावधानी बरतने की सलाह दी। 23 नवंबर को रिटायर होने वाले सीजेआई गवई आज एन. पेड्डी राजू केस में कोर्ट की अवमानना पर सुनवाई कर रहे थे। इस केस में सुप्रीम कोर्ट ने राजू को तेलंगाना हाई कोर्ट की जज जस्टिस मौशुमी भट्टाचार्य के खिलाफ गलत टिप्पणी करने के लिए फटकार लगाई।
वक्त कभी किसी का सगा नहीं
वक्त का पहिया कैसे करवट बदल लेता है - हम खुद अपने ही पुराने और आज के वक्त का विश्लेषण...
