महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
इनायतनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने पंचायत भवन को बनाया निशाना।
हरिंग्टनगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत हरीरामपुर में हुई चोरी की वारदात।
चोर पंचायत भवन से इनवर्टर और बैटरी चोरी कर ले गए।
कंप्यूटर डेस्कटॉप और कैमरा भी चोरों ने किया पार।
पंचायत भवन में लगी एलसीडी भी चोरी।
100 वाट का सोलर पैनल समेत कई कीमती सामान गायब।
बीती रात चोरी की घटना को दिया गया अंजाम।
घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में मचा हड़कंप।
ग्राम प्रधान लक्ष्मीकांत तिवारी और ग्राम विकास अधिकारी विमल कुमार ने इनायतनगर थानाध्यक्ष को दी लिखित तहरीर।
पुलिस से जांच कर चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
