महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से असम के चाय बागान श्रमिकों का दल अयोध्या पहुंचा।
यह दल डिब्रुगढ़ के मनोहरी चाय बागान से आया।
कुल 30 श्रद्धालुओं में 25 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल रहे।
प्रधानमंत्री ने पहले चाय बागान दौरे के दौरान काशी और अयोध्या दर्शन के लिए प्रेरित किया था।
पहली बार अयोध्या पहुंचना श्रमिकों के लिए सपने जैसा अनुभव रहा।
कारसेवक पुरम में ट्रस्ट पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान किया।
राम लला,हनुमानगढ़ी , नागेश्वर नाथ टेम्पल , दशरथ महल और कनक भवन में दर्शन-पूजन किया।
श्रद्धालुओं ने अयोध्या में बेहतर व्यवस्थाओं और सुविधाओं की सराहना की।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया।