महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
राम लला के मुख्य शिखर और माता अन्नपूर्णा मंदिर पर ध्वजारोहण के बाद अब शेष 6 उप मंदिरों पर भी ध्वजारोहण की तैयारी शुरू।

यह जानकारी राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बैठक के बाद साझा की।
जिन मंदिरों पर ध्वजारोहण होना है, उनमें भगवान सूर्य, माता भगवती, शिवलिंग, गणपति, शेषावतार और हनुमान जी के मंदिर शामिल हैं।
हनुमान जी के मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण हनुमान जयंती (2 अप्रैल) को किया जाएगा।
अन्य 5 उप मंदिरों पर ध्वजारोहण 22, 23, 24, 25, 29, 30 और 31 मार्च के बीच 8 दिनों में पूरा किया जाएगा।
ट्रस्ट ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में भीड़ नहीं जुटाई जाएगी, सीमित लोगों की मौजूदगी में आयोजन होगा।
हर ध्वजारोहण में करीब 50 संत, 50 गृहस्थ और इंजीनियर व श्रमिक लगभग 200 लोग शामिल रहेंगे।
मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण पहले 25 नवंबर 2025 को हुआ था, जिसे बाद में हिंदी नववर्ष पर बदला गया।
माता अन्नपूर्णा मंदिर पर ध्वजारोहण 31 दिसंबर 2025 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया गया था।
रामनवमी को लेकर श्रद्धालुओं से अपील—
सफेद गमछा जरूर रखें (धूप से बचाव के लिए)
सत्तू साथ रखें
आलू से बनी चीजें, खासकर समोसे से परहेज करें…