
पेज 3 न्यूज़
नई दिल्ली, 2 जनवरी।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में वंदे भारत एक्सप्रेस के ‘स्लीपर’ वर्जन की घोषणा के दौरान बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि 15 अगस्त 2027 को भारत की पहली बुलेट ट्रेन पटरी पर दौड़ने लगेगी। परिचालन का चरणबद्ध प्लान- रेल मंत्री के अनुसार, मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को एक साथ शुरू करने के बजाय अलग-अलग चरणों में खोला जाएगा:
पहला चरण (15 अगस्त 2027): पहली ट्रेन गुजरात के नवसारी जिले में बिलिमोरा से सूरत के बीच (48 किलोमीटर) चलेगी।
अगले चरण: इसके बाद वापी से सूरत, फिर वापी से अहमदाबाद, उसके बाद ठाणे से अहमदाबाद और अंत में पूरे मुंबई-अहमदाबाद रूट पर परिचालन शुरू होगा। रेल मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 508 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर का काम युद्धस्तर पर जारी है: निर्माण: अब तक 330 किलोमीटर वायाडक्ट और 408 किलोमीटर पियर का काम पूरा हो चुका है। पुल: 17 नदी पुल, 5 पीएससी और 11 स्टील ब्रिज तैयार किए जा चुके हैं। अन्य कार्य: सुरंग, ट्रैक और स्टेशनों का काम भी तेजी से प्रगति पर है।