
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट में आम आदमी को किसी भी प्रकार की कोई भी राहत नहीं दी गई यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि आम आदमी यह मान कर बैठा हुआ था कि बार उसे इन्कमटैक्स में कुछ छूट और ज्यादा मिलेगी, किंतु केंद्रीय मंत्री द्वारा उनकी इच्छाओं पर तुषारापात कर दिया गया, वहीं दूसरी ओर ऐसे समय में जब सोने चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं,और वही सोना चांदी आम आदमी के लिए बुरे समय में एक आर्थिक मदद का काम करते हैं सरकार ने सोने चांदी की कस्टम ड्यूटी ना हटाकर आम आदमी आशाओं और इच्छाओं पर जैसे व्रजपात कर दिया है, हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडेय का यह भी कहना है की कुल मिलाकर बजट से आम आदमी को निराशा ही व्याप्त हुई है कई स्तरों पर इसमें सुधार की आवश्यकता थी