
भीलवाड़ा 4 अप्रैल / आजाद चौक के निकट स्थित श्रीनाथ प्लाजा परिसर में केएमसीआईटी सिक्योरिटी शॉप पर अब तक का सबसे बड़ा 27 इंच टच स्क्रीन एंड्राइड टैबलेट भीलवाड़ा के सम्मानित ग्राहक जगदीश जागा को समर्पित किया गया ।
फर्म के संचालक मोहम्मद शमशाद खान ने बताया कि यह टच टैबलेट जापान की आधुनिक टेक्नोलॉजी का सबसे बेहतरीन उत्पादन है जिसमें एंड्राइड मोबाइल से जुड़े हर तरह के न्यू फीचर्स उपलब्ध है , मोबाइल जैसी हर तरह की सुविधा आप इस टैबलेट में बड़े स्तर पर पा सकते हैं, इसका म्यूजिक एवं साउंड सिस्टम भी बेमिसाल है तथा इसमें 8GB रैम और 128 जीबी मेमोरी क्षमता के अतिरिक्त एसडी कार्ड, पेन ड्राइव आदि की सुविधा के साथ ही वाईफाई, 3G, इंटरनेट, ब्ल्यू टूथ आदि का नेटवर्क सीपीयू, जीपीयू से जोड़कर मोबाइल की तरह उपलब्ध कराया गया है, इसी टैबलेट में इनकमिंग आउटगोइंग और वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है, भारत में इसकी न्यूनतम प्राइस मात्र 80,000/- से प्रारंभ हुई है ।