2:00 बजे अयोध्या पहुंचेगी समिति, पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह की अध्यक्षता वाली यह समिति अयोध्या कैंट क्षेत्र के निरीक्षण के लिए पहुंच रही है।
इस दौरान सदस्य नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन भी करेंगे।
संसदीय दल की सूची में राहुल गाँधी का नाम होने के कारण जिले के प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों भी सतर्क है।
कैंटोनमेंट बोर्ड और स्थानीय प्रशासन इस वीआईपी भ्रमण की तैयारियों में जुटा हुआ है।