महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
शिव दयाल जायसवाल विद्या मंदिर इंटर कालेज में सेवा संगम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संयोजन रामाय सेवा ट्स्ट ने किया। मुख्यअतिथि प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व बास्केटबाल के राष्ट्रीय कोच चंदेश्वर पांडेय सहित अन्य विशिष्टजनों ने बड़ी संख्या में असहाय लोगों को कंबल भेंट किया गया। इस मौके पर विशिष्टजन अतिथि सरयू मंदिर के पुजारी नेत्रजा मिश्र, प्रधानाचार्य अवनि कुमार शुक्ला, पार्षद अनुज दास, संजय पांडेय आदि ने लोगों को कंबल अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया। पूर्व महापौर ने लोगों का आशीर्वाद लिया। निरंतर जनता के स्वागत का संकल्प लिया। इसमें बुजुर्ग, बच्चों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में महिलाएं की उपस्थिति रही। चंदेश्वर पांडेय ने सामाजिक कार्य की निरंतरता बनाने रखने के लिए पूर्व महापौर को सराहा और आशीर्वाद दिया। प्रधानाचार्य अवनि कुमार शुक्ला ने कहा कि समाज में इस तरह के आयोजन से औरों को भी समाज सेवा की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड के पारायण से हुई। मुख्य यजमान पूर्व पार्षद संजय पांडेय, पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र पांडेय, पूर्व पार्षद आशीष सिंह व शिक्षा सेवी प्रदीप कुमार यादव व आईटी विशेषज्ञ आशीष मिश्र ने भगवान राम, हनुमान व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सुंदरकांड की समाप्ति पर पूर्व महापौर सहित उपस्थिति विशिष्टजनों ने भगवान की आरती की। फिर जरुरतमंदों को कंबल भेंट करने का क्रम शुरू किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, प्रदीप मिश्रा, वेंकटेश मिश्रा ,राम जी नामदेव ,उमेश द्विवेदी, रजत कुमार, हिमांशु मिश्रा ,शिवसेवक, समाजसेवी पवन पांडेय, एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री अंकित भारतीय, त्रिपुरेश, शास्त्री अजीत कुमार पांडेय, वालीबाल के रार्ष्टीय कोच प्रियेश दुबे, अंबरीश मौजूद रहे। संचालन भाजपा नेता प्रदीप यादव ने किया।
