महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
अयोध्या में अब रावण की प्रतिमा भी
गुप्तार घाट के पास बन रहे रामायण पार्क में
लगाई जा रही है 25 फीट ऊंची रावण की प्रतिमा।
राम रावण युद्ध की मुद्रा में होगी प्रतिमा
योगी सरकार अयोध्या में भव्य रामायण पार्क का निर्माण करा रही है।
यह पार्क राम मंदिर से लगभग 13 किलोमीटर दूर गुप्तार घाट के पास बनाया जा रहा है।
गुप्तार घाट वही स्थान है जहाँ भगवान श्रीराम ने जल समाधि ली थी।
पार्क पूरी तरह रामायण की थीम पर आधारित होगा।
इसमें भगवान श्रीराम, रावण, हनुमान जी, सुग्रीव, विभीषण, अंगद आदि की मूर्तियाँ लगाई जा रही हैं।
पार्क में 25 फीट ऊँची रावण की प्रतिमा लगाई जा रही है।
मूर्तियों के माध्यम से रामायण के प्रमुख प्रसंगों को जीवंत रूप दिया जाएगा।
एक भव्य राम दरबार भी तैयार किया जा रहा है जो मुख्य आकर्षण होगा।
इस विशाल परियोजना का निर्माण कार्य लखनऊ की आर्ट्स विंग्स कंपनी द्वारा किया जा रहा है, जो अयोध्या के धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देगा।
