महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर हाई अलर्ट घोषित।
हिंदू नववर्ष, नवरात्रि और ईद जैसे बड़े त्योहारों के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी।
शहर के मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
प्रमुख चौराहों पर पुलिस द्वारा लगातार निगरानी और वाहनों की जांच।
अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और सामान की विशेष स्कैनिंग।
ट्रेनों में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
सुरक्षा अभियान में स्थानीय पुलिस के साथ एटीएस और सीआरपीएफ के जवान तैनात।
वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती।
सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ाने की बात कही।
पुलिस ने आम जनता से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की।