
निर्माता अभय सिन्हा, वितरक निशांत उज्जवल और पी आर ओ रंजन सिन्हा भी किये गये सम्मानित
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या सिने अवार्ड 2025 का भव्य आयोजन इस वर्ष भी भोजपुरी सिनेमा के सितारों और सृजनकर्ताओं के लिए यादगार साबित हुआ। समारोह में उत्कृष्ट अभिनय और रचनात्मक योगदान के लिए कई नामचीन कलाकारों व फिल्मकारों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का प्रतिष्ठित पुरस्कार अरविंद अकेला ‘कल्लू’ को मिला, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में रानी चटर्जी को चुना गया। दोनों कलाकारों के नाम की घोषणा होते ही सभागार तालियों से गूंज उठा। इनके साथ ही भोजपुरी सिनेमा के सशक्त स्तंभ माने जाने वाले निर्माता अभय सिन्हा, चर्चित वितरक निशांत उज्ज्वल और पीआरओ रंजन सिन्हा को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
रचनात्मक श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार रजनीश मिश्रा को प्रदान किया गया। संगीत और अभिनय के क्षेत्र में पवन सिंह ने दोहरी उपलब्धि हासिल की—उन्हें सर्वश्रेष्ठ गायक (पुरुष) के रूप में “कौन ठगवा नगरिया” और सर्वश्रेष्ठ नायक के रूप में “बजरंगी” के लिए सम्मान मिला।
वहीं निरहुआ और अंजना सिंह को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अवार्ड से नवाज़ा गया। डेब्यू कैटेगरी में फिल्म “जय हो छठी मैया” ने खास पहचान बनाई। डेब्यू डीओपी का पुरस्कार राहुल चौधरी, डेब्यू डायरेक्टर का चिराग जी, डेब्यू एक्टर के रूप में विष्णु मौर्य और अंजलि चौहान, तथा डेब्यू फिल्म का सम्मान विद्या मौर्या को मिला। कुल मिलाकर, अयोध्या सिने अवार्ड 2025 ने भोजपुरी सिनेमा की प्रतिभा, विविधता और निरंतर उन्नति को मंच प्रदान करते हुए उद्योग के भविष्य के प्रति आशा को और मजबूत किया।
अवार्ड सूची
- सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशक – नजीर शेख (बलमा बड़ा नादान 2)
- बेस्ट ड्रेस डिजाइनर -विद्या मौर्य (नानू फैशन) (नागराज चंडालिका)
- बेस्ट एक्शन मास्टर – दिलीप यादव (बलमा बड़ा नादान 2)
- सर्वश्रेष्ठ संपादक – गुरजंट सिंह (मुझे मेरी बीवी से बचाओ)
- सर्वश्रेष्ठ डीओपी – आर.आर. प्रिंस (गॉड फादर)
- सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन स्टूडियो – 3 स्टूडियो (विकास पवार)
- सर्वश्रेष्ठ पीआरओ – रंजन सिन्हा
- अयोध्या भोजपुरी सिने सम्मान – डॉ. संदीप सिंह
- डेब्यू डी.ओ.पी. – राहुल चौधरी (जय हो छठी मैया)
- डेब्यू डायरेक्टर -चिराग जी (जय हो छठी मईया)
- डेब्यू एक्टर -विष्णु मौर्य (जय हो छठी मईया)
- डेब्यू एक्टर -अंजलि चौहान (जय हो छठी मईया)
- डेब्यू फिल्म -विद्या मौर्या (जय हो छठी मईया)
- फिल्म पत्रकार -अरविन्द मौर्य
- अयोध्या भोजपुरी सिने सम्मान -गजेंद्र सिंह (अयोध्या में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए)
- अयोध्या भोजपुरी सिने सम्मान -रमाकांत तिवारी (अयोध्या में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए)
- अयोध्या भोजपुरी सिने सम्मान – नितिका जयसवाल (परफॉर्मेंस)
- अयोध्या भोजपुरी सिने सम्मान – प्रमोद शास्त्री (फिल्म निर्देशक)
- अयोध्या भोजपुरी सिने सम्मान – विनोद गुप्ता (फिल्म निर्माता)
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – अनूप अरोरा (जुगल मास्टर)
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – कंचन मिश्रा (दुल्हनिया नाच नचाये)
- बेस्ट पब्लिसिटी डिजाइनर – नरसू जी (शक्ति आर्ट जय संतोषी मां)
- बेस्ट मेकअप मैन – समसुद्दीन शेख (मुझे मेरी बीवी से बचाओ)
- अयोध्या भोजपुरी सिने सम्मान – मेघ राज सिंह बादल (अयोध्या में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए)
- राइजिंग अभिनेत्री -अपर्णा मलिक
- राइजिंग अभिनेता -विमल पांडे
- अयोध्या भोजपुरी सिने सम्मान – मनीष गोयल (होटल ब्लू नेक)
- सर्वश्रेष्ठ कहानी – रजनीश मिश्रा
- बेस्ट डायलॉग – राकेश त्रिपाठी (नागराज चंडालिका)
- बेस्ट स्क्रीन प्ले स्टोरी – सुरेंद्र मिश्रा, विवेक मिश्रा (मुझे मेरी बीवी से बचाओ)
- अयोध्या भोजपुरी सिने सम्मान – आकाश अग्रवाल (तिरंगा अगरबत्ती)
- अयोध्या भोजपुरी सिने सम्मान – आनंद मोटवानी (होटल मानस इन)
- अयोध्या भोजपुरी सिने सम्मान – माही खान
- अयोध्या भोजपुरी सिने सम्मान – धीरेन्द्र मणि त्रिपाठी (फिल्म निर्माता)
- अयोध्या भोजपुरी सिने सम्मान – संजय सिंह (फिल्म निर्माता)
- वायरल सॉन्ग ऑफ ईयर (म्यूजिक) – मधुकर आनंद (तितली शहर की) (बलमा बड़ा नादान 2)
- बेस्ट सिंगर फीमेल – प्रियंका सिंह (तितली शहर की) (बलमा बड़ा नादान 2)
- सर्वश्रेष्ठ गीत लेखक – प्रफुल्ल तिवारी (कौन ठगवा नगरिया) (बजरंगी)
- सर्वश्रेष्ठ गायक पुरुष – पवन सिंह (कौन ठगवा नगरिया) (बजरंगी)
- सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक – रजनीश मिश्रा (कौन ठगवा नगरिया) (बजरंगी)
- साल का वायरल गाना – जाहिद अख्तर (तितली सहर की) (बलमा बड़ा नादान 2)
- अयोध्या भोजपुरी सिने सम्मान – पल्लवी सिंह (पॉपुलर एल्बम क्वीन)
- सर्वश्रेष्ठ जूरी डायरेक्टर – दीपक शंकर सिंह (पापा की दुल्हनिया)
- सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार पुरुष – आर्यन बाबू (मेरे जीवन साथी)
- सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार महिला – स्वरा मिश्रा (पापा की दुल्हनिया)
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक – मनचिंदर चट्टे (मातृ देवो भवः)
- डेब्यू अभिनेता – अगस्त्य नाटेकर (मातृ देवो भवः)
- विशेष पुरस्कार – डॉ. महेश कुमार वानवे (मातृ देवो भवः)
- स्पेशल अवॉर्ड – अभय सिंह (पापा की दुल्हनिया)
- अयोध्या भोजपुरी सिने सम्मान – रणजीत सिंह (प्रायोजक हर्बिक्योर सैफरन)
- अयोध्या भोजपुरी सिने सम्मान -सी.वी. रमन (ऋतु रमन फिल्)म
- सर्वश्रेष्ठ भक्ति फिल्म – धर्मेंद्र कुमार मेहरा (जय संतोषी मां)
- बेस्ट कॉमेडी -संजय वर्मा (दुल्हनिया नाच नचाये)
- बेस्ट पॉपुलर कॉमेडी – रोहित सिंह मटरू (मुझे मेरी बीवी से बचाओ)
- बेस्ट नेगेटिव रोल मेल – संजय पांडे (छोटकी दीदी बड़की दीदी)
- सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक भूमिका वाली महिला -सबा खान (नागराज चंडालिका)
- अयोध्या भोजपुरी सिने सम्मान -देव सिंह
- विशेष प्रभाव वाली फिल्म – यश मिश्रा इंटरटेनमेंट नागराज चंडालिका के लिए विशेष पुरस्कार
- बेस्ट कोरियोग्राफर – विवेक थप्पा (दुल्हनिया नाच नचाये)
- जूरी सर्वश्रेष्ठ निर्देशक -राजकिशोर प्रसाद राजू (मुझे मेरी बीवी से बचाओ)
- सर्वश्रेष्ठ पारिवारिक फिल्म – निशांत उज्ज्वल (दुल्हनिया नाच नचाये)
- सामाजिक मुद्दे के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म – रजनीश मिश्रा (प्रोडक्शन आपन खावे वाला के बा)
- सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय अभिनेत्री – रक्षा गुप्ता (मुझे मेरी बीवी से बचाओ)
- प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर -निशांत उज्जवल (रेनू विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट)
- उत्तर प्रदेश रत्न -यश मिश्रा
- भोजपुरी रत्न -अभय सिन्हा
- उत्तर प्रदेश रत्न -आम्रपाली दुबे
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री -रानी चटर्जी (जय संतोषी मां)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता -अरविंद अकेला कालू (मुझे मेरी बीवी से बचाओ)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री समीक्षक -अंजना सिंह (छोटकी दीदी बड़की दीदी)
- अयोध्या भोजपुरी सिने सम्मान -अंजना सिंह (एक साल में 19 फिल्मों में अभिनय किया)
- भोजपुरी गौरव – निशांत उज्जवल
- भोजपुरी गौरव – रानी चटर्जी
- बेस्ट पॉपुलर डायरेक्टर टीआरपी -इश्तियाख शेख बंटी (दुल्हन वही जो धन लाए)
- बेस्ट एक्टर क्रिटिक -दिनेश लाल यादव निरहुवा (हमार नाम बा कन्हैया)
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म वितरक – निशांत उज्जवल (आरवीएफ एंटरटेनमेंट)
- बेस्ट पॉपुलर एक्टर – पवन सिंह (बजरंगी)
- स्पेशल ज्यूरी एक्ट्रेस अवार्ड -संजना पांडे (भौजी हमार देवी भैया भगवान)
- अयोध्या भोजपुरी सिने सम्मान – संजना पांडे (टीआरपी एक्ट्रेस)
- स्पेशल मेंशन जूरी प्रोड्यूसर – अमित गुप्ता जुगल मास्टर
- अयोध्या भोजपुरी सिने सम्मान – सूर्या तिवारी (हॉटल रामायण इन)
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक -विशाल वर्मा (हमार नाम बा कन्हैया)
- बेस्ट क्रिटिक डायरेक्टर – रजनीश मिश्रा (बजरंगी)
- अयोध्या भोजपुरी सिने सम्मान – ज्योति मिश्रा
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म – मुकेश गिरी (हमार नाम बा कन्हैया)
- सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म – अभय सिन्हा (बजरंगी)
- बेस्ट एलबम सिंगर मेल -अरविंद अकेला कल्लू (तोहार कातिल बा फिगर)
- मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ के कमांडेंट सतीश द्विवेदी जी की गरिमा में उपस्थित के साथ अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष श्री हरीश कुमार श्रीवास्तव अयोध्या भोजपुरी सिने अवार्ड कार्यक्रम के संयोजक जनार्दन पांडे बबलू पंडित ने सभी अतिथियों का बुके वह अंग वस्त्र लेकर सम्मान किया और सभी का आभार व्यक्त किया अगले वर्ष और भव्य कार्यक्रम करने का वादा किया