
अयोध्या। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक मौजूद रहे।
एयरपोर्ट पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ राष्ट्रपति का स्वागत किया गया। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए राम मंदिर के लिए रवाना होंगी।