पेज 3 न्यूज़
नई दिल्ली। दिल्ली में हुए धमाके को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक बड़ा बयान दिया है। अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि इस धमाके में जो भी शामिल हैं, उन्हें हम ऐसी सजा देंगे कि आगे से ऐसा हमला करने से पहले सोचेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सजा दुनिया के लिए एक संदेश की तरफ भी होगा। आपको बता दें कि दिल्ली में बीते दिनों हुए धमाके के बाद से ही दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों की पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में देश के अलग-अलग राज्यों से कई संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अभी और संदिग्धों तक पहुंचने के लिए पुलिस और जांच एजेंसियों की छापेमारी जारी है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी मुज्जमिल की निशानदेही पर मेवात के नूंह में उन दुकानदारों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां से मुज्जमिल और उसके बाकी साथियों ने फर्टिलाइजर खरीदे, जिससे भारी तादाद में अमोनियम नाइट्रेट बनाया गया। मेवात के इस भीड़भाड़ वाले बाजार में ज्यादातर फर्टिलाइजर की शॉप्स हैं। इसलिए स्पेशल सेल ने वहां की वीडियोग्राफी कर जम्मू कश्मीर पुलिस को भेजी, ताकि तमाम फर्टिलाइजर की शॉप्स को डॉक्टर मुजम्मिल को दिखाकर उन शॉप्स को चिन्हित किया जाए, जहां से यह खरीदा गया है। आतंकी नेटवर्क में शामिल डॉ. मुजम्मिल, डॉ. उमर नबी और डॉ. शाहीन का कनेक्शन अल फलाह यूनिवर्सिटी है। एक फरार डॉक्टर नासिर भी कश्मीर में जिहादी गतिविधियों के कारण बर्खास्त किया गया था, लेकिन उसे भी अल फलाह यूनिवर्सिटी में नौकरी मिल गई. डॉ. उमर भी अनुशासनहीनता के आरोप में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से बर्खास्त हुआ था, लेकिन उसे भी अल फलाह में नौकरी मिल गई।
प्रदेश सरकार का बजट ऐतिहासिक- महन्थ गिरीश पति त्रिपाठी मेयर
महेंद्र त्रिपाठी अयोध्या।महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश सरकार के बजट को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा...
