पेज 3 न्यूज
नई दिल्ली, 4 दिसंबर।
नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के पिता, पूर्व मिजोरम राज्यपाल और वरिष्ठ वकील स्वराज कौशल का गुरुवार को निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे। हिमाचल के सोलन में 12 जुलाई 1952 को उनका जन्म हुआ था। सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति के आकस्मिक निधन से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
मालवीय नगर से विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश उपाध्याय ने एक्स पर स्वराज कौशल के निधन पर एक पोस्ट साझा की है। उन्होंने लिखा कि स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति और माननीय सांसद बांसुरी स्वराज के पिता, मिजोरम के पूर्व गवर्नर और सीनियर एडवोकेट स्वराज कौशल के अचानक निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने ईमानदारी, समझदारी और बेमिसाल लगन से देश की सेवा की। बांसुरी और उनके पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
कमिश्नर राजेश कुमार ने पेशकार राघवेंद्र सिंह को किया निलंबित
महेंद्र त्रिपाठीअयोध्याकमिश्नर के निरीक्षण में अनियमितता उजागर, पेशकार निलंबित,कमिश्नर राजेश कुमार के रुदौली तहसील निरीक्षण के दौरान तहसील न्यायिक में...
