महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
अपर्णा यादव अयोध्या दौरे पर पहुंचीं।
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष के रूप में उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।
केंद्र में बच्चों को अन्नप्राशन संस्कार कराया।
गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम में शामिल हुईं।
महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण योजनाओं की जानकारी ली।
एआई सबमिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन की कड़ी निंदा की।
प्रदर्शन को “घटिया मानसिकता” बताते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की।
कहा कि एआई समिट में भारत ने वैश्विक स्तर पर नेतृत्व कर देश का मान बढ़ाया।
स्वामी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज मुकदमे को जांच का विषय बताया।
कहा कि संत का सम्मान है, लेकिन कानून और संविधान से ऊपर कोई नहीं।