
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने अयोध्या में अजयदादा अयोध्यावासी की गरिमामयी उपस्थिति में हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर महंत श्री राजू दास महाराज ने डॉ. सिद्धार्थ भट्टाचार्य का पारंपरिक सम्मान करते हुए उन्हें तलवार भेंट की तथा सम्मान पत्र प्रदान कर “बजरंगी” उपाधि से अलंकृत किया।
मुलाकात के दौरान राष्ट्र निर्माण, सनातन धर्म के संरक्षण एवं संवर्धन, सामाजिक समरसता तथा वर्तमान समय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई। महंत श्री राजू दास महाराज ने राष्ट्रहित और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संदेश दिया।
डॉ. सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने भी अखिल भारत हिन्दू महासभा की ओर से समाज में जागरूकता फैलाने, सनातन परंपराओं के संरक्षण तथा राष्ट्र सेवा से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के अपने संकल्प को दोहराया।