महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
बाराबंकी में कोतवाली निरीक्षण के बाद एडीजी जोन प्रवीण कुमार अयोध्या पहुंचे।
पुलिस लाइन के ऑफिसर्स मेस में अधिकारियों के साथ अहम बैठक की गई।
बैठक में कानून व्यवस्था की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।
शासन और डीजीपी मुख्यालय से मिले टास्क की समीक्षा की गई।
कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए फीडबैक लिया गया।
जन समस्याओं के प्रभावी निस्तारण पर जोर दिया गया।
नए कानूनों के सही और प्रभावी लागू करने के निर्देश दिए गए।
अयोध्या में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को और बेहतर करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों को कानून व्यवस्था मजबूत करने और अपराध पर प्रभावी कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में मौजूद अधिकारी:
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, एसपी ट्रैफिक ए.पी. सिंह, सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।