(आपकी एक अच्छी बात,किसी के जीवन में खुशियों की नई सुबह ला सकती है)
अच्छा सोचिए,अच्छे विचारों से मन सजाइए,
मीठे बोलों से हर दिल में जगह बनाइए,
शब्दों में रखिए प्रेम,व्यवहार में सम्मान,
आपकी वाणी से महक उठे किसी का जहान।
कभी एक मीठा शब्द,टूटे दिल को जोड़ देता है,
कभी छोटा-सा अपनापन,उदास चेहरा मोड़ देता है,
एक अच्छी बात,किसी की उम्मीद जगा सकती है,
बुझती हुई खुशियों में फिर नई रोशनी ला सकती है।
नफ़रत के बदले प्रेम का पैग़ाम दीजिए,
रूठे हुए चेहरों को मुस्कान का नाम दीजिए,
ऐसे बोल बोलिए,जो दिलों में उतर जाएँ,
शब्द किसी के जीवन में बहार लाएँ।
किसी की उदासी में मुस्कुराहट बन जाइए,
किसी की निराशा में नई हिम्मत जगाइए,
क्या पता आपकी बात कितना सुकून दे जाए,
किसी का बिगड़ा हुआ दिन भी सँवर जाए।
अच्छा सोचिए,क्योंकि विचार ही पहचान हैं,
अच्छा बोलिए,क्योंकि शब्दों में अरमान हैं,
किशन एक अच्छी बात किसी का दिन बदल सकती है,
प्रेम से कही बात,किसी की दुनिया सँवार सकती है।


