महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या के कमिश्नर राजेश कुमार ने, अयोध्या 14 कोसी परिक्रमा करने के बाद फिर एक बार पंचकोसी परिक्रमा किया उनके साथ नगर निगम के नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने भी पंचकोसी परिक्रमा किया कमिश्नर राजेश कुमार ने परिक्रमा के साथ-साथ परिक्रमा मार्ग की व्यवस्था,, परिक्रमा करने वालों को कोई सुविधा ना हो इसके लिए क्या-क्या प्रबंध किए गए हैं, जैसे सफाई व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, यात्री सुविधा कैंप, यातायात पुलिस व्यवस्था, कमिश्नर महोदय ने सभी बैरियर्स को चेक किया ड्यूटी पर लगे अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित किया की परिक्रमा करने वाले किसी भी दर्शनार्थी को कोई समस्या ना हो और उनकी हर सुविधाओं का ध्यान रखा जाए, चिकित्सा कैंप रुक कर कमिश्नर राजेश कुमार ने डॉक्टरों की टीम और चिकित्सा कैंप में लगे टीम वालों की बात किया और चिकित्सा के लिए आई दवाई व चिकित्सा संबंधी सामग्रियों की जांच पड़ताल भी की सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देशित किया की व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए और किसी प्रकार से किसी को कोई समस्याएं नहीं होनी चाहिए, 14 कोसी परिक्रमा में भी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण करते हुए दिशा निर्देश जारी किया था, इसके साथ-साथ परिक्रमा मार्ग पर सफाई कर रहे सफाई कर्मियों की तारीफ करते हुए कमिश्नर राजेश कुमार ने सभी सफाई कर्मियों के साथ, फोटो खिंचवाकर उनका उत्साह वर्धन किया उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी का मनोबल बढ़ाया और इसी तरह कार्य हमेशा करने के लिए कहा, कमिश्नर राजेश कुमार ने बताया कि अगर कोई पर्व अच्छे और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करना है तो उसके लिए सबसे पहले खुद उसकी एक-एक व्यवस्था को देखने के लिए ग्राउंड जीरो पर उतरना होगा जब स्वयं जमीन पर उतरकर व्यवस्थाओं को देखा जाता है तो सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त व सुचारू रूप से चलती हैं व्यवस्था में लगी कर्मचारी व अधिकारियों का मनोबल भी बढ़ता है और मेले में आए दर्शनार्थियों को हर वह मूल सुविधाएं प्राप्त होती हैं जो उनके लिए बनाई जाती है नगर आयुक्त महोदय ने बताया कि अयोध्या की परिक्रमा जो सबसे बड़ी परिक्रमा होती है इसके लिए नगर निगम से सफाई व्यवस्था जल की व्यवस्था और, महिला पुरुष शौचालय की भी उचित व्यवस्था जगह-जगह पर कराई गई है, नगर निगम द्वारा बार-बार सबको बताया जा रहा है कि साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें प्लास्टिक व ऐसी चीज का प्रयोग ना करें जो गंदगी फैलाई, मेले में आए सभी दर्शनार्थियों का स्वागत करते हुए नगर आयुक्त ने बताया कि किसी को कोई समस्या ना हो इसका ध्यान रखते हुए प्रकाश व्यवस्था, जो भी मूल सुविधाएं हैं उनका ध्यान रखते हुए पूरे परिक्रमा मार्ग पर, कर्मचारी और अधिकारी गण तैनात हैं लोगों ने इसकी प्रशंसा की अयोध्या के कमिश्नर राजेश कुमार स्वयं 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण पूरी परिक्रमा करके किया राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद ने बताया की व्यवस्था तभी उचित होती है जब स्वयं अधिकारी उसको अपनी नजर से देखें और ग्राउंड जीरो पर उतरकर स्वयं निगरानी व निरीक्षण करें अयोध्या के कमिश्नर महोदय द्वारा 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा का ग्राउंड जीरो पर उतरकर निरीक्षक व परिक्रमा किए जाने को लेकर हम उनकी प्रशंसा करते हैं और पहली बार किसी उच्च अधिकारी ने 14 कोसी परिक्रमा किया और सारी व्यवस्थाओं को स्वयं देख जिसे व्यवस्थाएं बहुत ही अच्छी वह व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई

