महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
मेडिकल कॉलेज में कमीशन कांड पर बड़ी कार्रवाई – प्रमुख अधीक्षक डॉ. अरविंद सिंह ने वार्ड बॉय आदित्य गौतम को किया तत्काल निलंबित, सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित कमीशन वाले ऑडियो का संज्ञान लेते हुए राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रमुख अधीक्षक ने तत्काल सख्त कार्रवाई की है।
प्रमुख अधीक्षक कार्यालय से वार्ड बॉय आदित्य गौतम कार्यस्थल ईसीजी कक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जांच पूर्ण होने एवं अंतिम निर्णय तक उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
प्रमुख अधीक्षक डॉ. अरविंद सिंह की इस त्वरित कार्रवाई की अयोध्या में हर तरफ सराहना हो रही हैं।
छठ महापर्व : लोक आस्था, सूर्य उपासना और सनातन संस्कृति का दिव्य उत्सव :सुबोध चंद्र
कार्तिक मास की पावन बेला में सनातन धर्म के विविध पर्वों और त्योहारों की आनंदमयी श्रृंखला अब लोक आस्था के...
