चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली
कला, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में दिल्ली की उपलब्धियों को सराहा, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की
नई दिल्ली। संगम विहार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक चंदन कुमार चौधरी ने दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री कपिल मिश्रा को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक चंदन कुमार चौधरी ने कहा कि कपिल मिश्रा के नेतृत्व में कला, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में दिल्ली ने नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण, सांस्कृतिक चेतना के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण और समाज के प्रति सकारात्मक सोच प्रेरणादायी है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि कपिल मिश्रा को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और असीम ऊर्जा प्रदान हो, ताकि वे निरंतर जनकल्याण, सांस्कृतिक समृद्धि और राष्ट्रनिर्माण के कार्यों में अपना अमूल्य योगदान देते रहें।


