भोपाल। समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहर में एक सराहनीय पहल की गई। सामाजिक कार्यकर्ता शिखा जोशी की ओर से राजधानी के गणेश नगर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों के साथ खुशियां बांटना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान शिखा जोशी ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में हर संभव मदद करने का वादा किया। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी बच्चों की शिक्षा, पोषण और समग्र विकास के लिए उनका सहयोग निरंतर जारी रहेगा।
इस मौके पर समाज सेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान को देखते हुए ‘मदद फाउंडेशन’ की अध्यक्ष सुनंदा पहाड़े ने पुष्पहार पहनाकर शिखा जोशी का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में मदद फाउंडेशन के अन्य कमेटी सदस्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नन्हे छात्र उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक बताया।
विज़न विकसित भारत 2047 की राह में भिक्षावृत्ति की गंभीर चुनौती-भिक्षुक महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और युवाओं का भीख मांगना मजबूरी,पेशा या फिर आदत? सरकारों क़ो स्वतःसंज्ञान लेना अति आवश्यक -समग्र विश्लेषण
विस्तृत होता भिक्षावृत्ति क्षेत्र- क़्या भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और जागरूकता की कमी के कारण सरकारी सहायता वास्तविक जरूरतमंदों तक नहीं...

