कभी रूठो तो इतनी दूरियाँ न बढ़ाना,
कि लौटने का रास्ता ही भूल जाना,
नाराज़गी हो मगर रिश्तों में मिठास रहे,
दिल में मोहब्बत और लबों पर विश्वास रहे।
कभी एक कदम बढ़ाकर करीब आ जाना,
कभी एक स्पर्श से एहसास जगा जाना,
कभी मुस्कुराहट से शिकवे मिटा देना,
कभी एक आँसू से दिल का हाल बता देना।
कभी एक शब्द ही काफी होता है मनाने को,
कभी एक नज़र काफी होती है समझाने को,
जहाँ दिल में सच्ची मोहब्बत का उजियारा हो,
वहाँ कौन-सा गिला इतना बड़ा बेचारा हो।
रिश्तों में जीतना नहीं, उन्हें निभाना जरूरी है,
अहंकार नहीं, प्रेम का दीप जलाना जरूरी है,
जो झुककर किसी अपने को मना लेते हैं,
वही रिश्तों की असली कीमत पहचान लेते हैं।
नाराज़गी की दूरी बस इतनी ही रखना,
कि प्यार बुलाए तो लौटकर आ सको,
किशन एक कदम,एक मुस्कान,एक नज़र के सहारे,
फ़िर पहले की तरह एक-दूजे के हो सको।


