• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Tuesday, November 10, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi News

दिपावली की महालक्ष्मी ने भारत पर बरसाया कुबेर का खजाना! डॉलर पस्त रुपये की ऐतिहासिक छलांग, सात महीने के शिखर पर! शेयर बाजार में 35 साल का महा-रिकॉर्ड! निवेशकों की दौलत में ₹29.57 लाख करोड़ का महा-इजाफा! ड्रैगन के पड़ोसी देशों के शेयर बाजारों में तबाही, भारत में विदेशी निवेश की सुनामी – दिवाली की रात भारत की किस्मत का महापलट! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
November 10, 2026
in Hindi News, Hindi Editorials
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

दिपावली 2026 ने बदल दिया दुनियाँ के निवेश का नक्शा! ताइवान-कोरिया से निकली अरबों की पूंजी भारत में बरसी,दिवाली पर मां लक्ष्मी की ऐसी कृपा कि 7 दिनों में निवेशकों की दौलत ₹29.57 लाख करोड़ बढ़ी,डॉलर पस्त रुपये की महाछलांग और सेंसेक्स-निफ्टी में ऐतिहासिक महातेजी!

RelatedPosts

कविता – रिश्तों की डोर,टूटनें नहीं देना

कविता – मिट्टी के दीपक का संदेश-परोपकार की ज्योति

स्वच्छता अभियान में सर्वाधिक भागीदारी वाले पांच वार्डों के पार्षद सम्मानित

दिपावली के अगले दिन भारत पर धनवर्षा का महाविस्फोट!विदेशी निवेशकों ने बदला अपना वैश्विक ठिकाना, चीन के पड़ोसियों को झटका,रुपये की सात महीने की छलांग और भारतीय बाजार में ऐतिहासिक जश्न! – एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र

गोंदिया – भारत की दीपावली इस वर्ष केवल दीपों, आतिश बाजी, खुशियों और मां लक्ष्मी की आराधना तक सीमित नहीं रही,बल्कि देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी एक बेहद शुभ आर्थिक संदेश लेकर आई है।दीपावली के आसपास भारतीय शेयर बाजार में आई ऐतिहासिक तेजी विदेशी निवेशकों की जबरदस्त वापसी,कच्चे तेल की कीमतों में भारीगिरावट और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूत वापसी ने अंतरराष्ट्रीय आर्थिक जगत का ध्यान भारत की ओर आकर्षित किया है।एक ओर एशिया के प्रमुख प्रौद्योगिकी बाजारों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़ी कंपनियोंके शेयरों में भारी बिकवाली ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई,वहीं दूसरी ओर भारतीय बाजार ने इस वैश्विक उथल-पुथल के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र यह बताना चाहूंगा कि विदेशी पूंजी का भारत की ओर रुख करना इस बात का संकेत है कि वैश्विक निवेशक अब भारत की विकास संभावनाओं, कंपनियों की कमाई और बाजार के मूल्यांकन को नए दृष्टिकोण से देख रहे हैं।ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो दीपावली की शुभ रात्रि में मां महालक्ष्मी की कृपा ने भारतीय अर्थव्यवस्था को एक नई ऊर्जा प्रदान की हो। हालांकि,इस तेजी को स्थायी आर्थिक विजय मानने के बजाय इसके पीछे काम कर रहे वास्तविक आर्थिक कारकों को समझना भी उतना ही आवश्यक है।यह लेख निवेश सलाह नहीं, बल्कि आर्थिक घटनाक्रम का सटीकता से विश्लेषण है।
साथियों बात अगर हम डॉलर की अकड़ कमजोर, भारतीय रुपये ने लगाई सात महीने की छलांग! को समझने की करें तो दीपावली के बाद 9 नवंबर 2026 को भारतीय मुद्रा बाजार से भी उत्साहजनक खबर सामने आई। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये ने शुरुआती कारोबार में 24 पैसे की मजबूती हासिल करते हुए 93.74 रुपये प्रति डॉलर का स्तर छू लिया। यह लगभग सात महीने का उच्चतम स्तर बताया गया। इससे पहले शुक्रवार को रुपया 93.98 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। रुपये की इस मजबूती के पीछे केवल डॉलर की कमजोरी नहीं, बल्कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, विदेशी निवेशकों की वापसी और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीदों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत जैसे देश के लिए रुपये की मजबूती का विशेष महत्व है, क्योंकि भारत अपनी जरूरत का लगभग 90 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करताहै।जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा होता है, तब भारत को आयात के लिए अधिक डॉलर खर्च करने पड़ते हैं।इससे विदेशी मुद्रा भंडार, चालू खाते के घाटे और रुपये पर दबाव बढ़ सकता है।इसके विपरीत कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भारत का आयात बिल कम करने में सहायता मिलती है।इसलिए रुपये की मौजूदा मजबूती को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा सकता है। फिर भी यह समझना आवश्यक है कि 93.74 का स्तर पिछलेमहीनों की तुलना में सुधार है, रुपये की ऐतिहासिक रूप से मजबूत स्थिति नहीं। असली चुनौती इस सुधार को लंबे समय तक बनाए रखने की होगी।
साथियों बात अगर हम ड्रैगनके पड़ोसियों में बेचैनी, भारत के बाजार में विदेशी पूंजी की बरसात! को समझने की करें तो इस आर्थिक घटनाक्रम का सबसे महत्वपूर्ण पहलू विदेशी निवेशकों की बदली हुई रणनीति है। पिछले कुछ समय से विदेशी निवेशकों की पूंजी का बड़ा हिस्सा अमेरिका तथा एशिया के प्रौद्योगिकी आधारित बाजारों की ओर जा रहा था। दक्षिण कोरिया और ताइवान जैसे देशों के शेयर बाजार कृत्रिम बुद्धिमत्ता, चिप निर्माण और तकनीकी कंपनियों से जुड़े निवेश के प्रमुख केंद्र बने हुए थे। लेकिन जब निवेशकों के मन में यह सवाल उठने लगा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में कंपनियां जितना विशाल निवेश कर रही हैं, उसके अनुपात में भविष्य में कमाई कितनी होगी, तब वैश्विक बाजारों में मुनाफावसूली और बिकवाली का दबाव बढ़ गया।इसका असर दक्षिण कोरिया ताइवान और जापान के बाजारों पर भी दिखाई दिया।इसी बदले हुए वातावरण में भारत विदेशी निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनकर उभरा। बिजनेस स्टैंडर्ड की 6 नवंबर की रिपोर्ट के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने पांच कारोबारी दिनों में भारतीय शेयरों में लगभग 45,960 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। यह आंकड़ा अक्टूबर में विदेशी निवेशकों की लगभग 45,162 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली से भी अधिक महत्वपूर्ण वापसी को दर्शाता है।इस घटनाक्रम का व्यापक संदेश यह है कि अंतरराष्ट्रीय पूंजी किसी एक देश की स्थायी संपत्ति नहीं होती, बल्कि वह बेहतर अवसर, संभावित लाभ और जोखिम के संतुलन की तलाश में लगातार अपना ठिकाना बदलती रहती है। भारत को इस बदलाव का लाभ मिलता दिखाई दे रहा है।
साथियों बात अगर हम संवत 2083 का आर्थिकआगाज दलाल स्ट्रीट पर 35 वर्षों का ऐतिहासिक धमाका! को समझने की करें तो,भारतीय शेयर बाजार की दीपावली से पहले की तेजी ने इस बार इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया है।सेंसेक्स और निफ्टी लगातार सात कारोबारी सत्रों तक बढ़त के साथ बंद हुए। इस सात दिवसीय तेजी में सेंसेक्स लगभग 10.6 प्रतिशत यानी 7,782 अंक चढ़ा,जबकि निफ्टी में लगभग 10.27 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।पिछले 35 वर्षों में दीपावली से पहले इतनी बड़ी सात सत्रों की तेजी देखने को नहीं मिली थी। 6 नवंबर को सेंसेक्स 81,028.02 और निफ्टी 25,030.35 पर बंद हुआ। दोनों प्रमुख सूचकांकों ने 80,000 और 25,000 के महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक स्तरों को पार किया। इस तेजी के दौरान बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण लगभग 29.57 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 503.11 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसका अर्थ है कि निवेशकों की संपत्ति में एक सप्ताह के भीतर भारी वृद्धि हुई। वहीं 9 नवंबर को कारोबार समाप्त होने पर रॉयटर्स के अनुसार निफ्टी 50 लगभग 25,044.65 और सेंसेक्स 81,106.65 पर बंद हुआ। दोनों सूचकांक 27 फरवरी के बाद अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचे। इस प्रकार दीपावली के आसपास भारतीय बाजारों में उत्साह का सटीकता से वातावरण बना रहा।
साथियों बात अगर हमभारत के पक्ष में काम कर रहे हैं तीन बड़े आर्थिक महाफैक्टर!को समझने की करें तो भारत की इस आर्थिक चमक के पीछे तीन प्रमुख कारक दिखाई दे रहे हैं।पहला और सबसे महत्वपूर्ण कारक कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट है। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और अमेरिका-ईरान के बीच संभावित कूटनीतिक समाधान की उम्मीदों ने अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में राहत पैदा की है। ब्रेंट क्रूड की कीमत अक्टूबर के अंत में लगभग 118 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंचने के बाद गिरकर 100 डॉलर से नीचे आ गई और 9 नवंबर को लगभग 97-98 डॉलर के स्तर पर कारोबार करती दिखाई दी। यह भारत के लिए बड़ी राहत है, क्योंकि तेल की कीमतों में कमी से आयात बिल, महंगाई और विदेशी मुद्रा की मांग पर दबाव कम हो सकता है।दूसरा महा फैक्टर विदेशी निवेशकों की वापसी है। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 6 नवंबर को ही भारतीय शेयर बाजार में लगभग 13,749.82 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। पूरे सप्ताह में विदेशी पूंजी का प्रवाह और भी अधिक रहा। तीसरा महाफैक्टर भारतीय कंपनियों के वित्तीय प्रदर्शन और बाजार में उपलब्ध निवेश अवसर हैं। बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और कई अन्य क्षेत्रों में शेयरों की तेजी ने बाजार को मजबूती प्रदान की। निवेशकों को उम्मीद है कि यदि कंपनियों की कमाई में सुधार जारी रहता है और शेयरों का मूल्यांकन आकर्षक बना रहता है, तो भारतीय बाजार में विदेशी पूंजी का प्रवाह आगे भी सटीकता से जारी रह सकता है।
साथियों बात अगर हम अमेरिका के मध्यावधि चुनाव और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की चिंता ने बदला निवेश का वैश्विक गणित! को समझने की करें तो, इस पूरी कहानी का एक महत्वपूर्णअंतरराष्ट्रीय पहलू अमेरिका के मध्यावधि चुनावों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़ी कंपनियों में आई बिकवाली से भी जुड़ा है। अमेरिका में राजनीतिक समीकरणों में बदलाव तथा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों को लेकर निवेशकों की नई अपेक्षाओं ने वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ाई है।दूसरी ओर कृत्रिमबुद्धिमत्ता के क्षेत्र में अत्यधिक पूंजी निवेश, महंगे डेटा केंद्रों और भविष्य में संभावित कमाई को लेकर उठे सवालों ने तकनीकी कंपनियों के शेयरों पर दबाव बनाया। दक्षिण कोरिया और ताइवान जैसे देशों के बाजार इस घटनाक्रम से प्रभावित हुए। भारत को इस स्थिति में तुलनात्मक लाभ इसलिए मिला क्योंकि भारतीय शेयर बाजार का स्वरूप केवल तकनीकी कंपनियों पर निर्भर नहीं है। यहां बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, दूरसंचार, वाहन, दवा, उपभोक्ता वस्तुओं और औद्योगिक कंपनियों की भी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है। इस विविधताने वैश्विक प्रौद्योगिकी क्षेत्र की बिकवाली के बीच भारतीय बाजार कोअपेक्षाकृत बेहतर अवसर प्रदान किया। हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं है कि भारत वैश्विक आर्थिक संकट से पूरी तरह सुरक्षित है। अंतरराष्ट्रीय निवेश का वातावरण बदलने पर भारतीय बाजार भी प्रभावित हो सकता है।
साथियों बात अगर हम क्या भारतीय अर्थव्यवस्था बनने जा रही है वैश्विक निवेशकों की पहली पसंद? को समझने की करें तो,आज अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के सामने सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि आने वाले वर्षों में आर्थिक विकास, उपभोक्ता मांग, कंपनियों की कमाई और राजनीतिक स्थिरता के लिहाज से कौन- सा देश बेहतर अवसर प्रदान करेगा। भारत के पक्ष में सबसे बड़ी ताकत उसका विशाल घरेलू बाजार, युवा आबादी, बढ़ता मध्यम वर्ग, डिजिटल भुगतान व्यवस्था, बुनियादी ढांचे में निवेश और सेवा क्षेत्र की मजबूती है।भारतीय अर्थव्यवस्था में उपभोग की व्यापक संभावनाएं हैं और देश की विकास यात्रा को केवल विदेशी मांग पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। यही कारण है कि वैश्विक अनिश्चितता के बीच भी भारत निवेशकों की निगाहों में महत्वपूर्ण बना हुआ है।हालांकि,आर्थिक महाशक्ति बनने के लिए केवल शेयर बाजार का चढ़ना या विदेशी निवेशकों का पैसा आना पर्याप्त नहीं है। रोजगार सृजन, औद्योगिक उत्पादन, निर्यात में वृद्धि, किसानों की आय, महंगाई पर नियंत्रण और आम नागरिकों की क्रयशक्ति में सुधार भी उतने ही आवश्यक हैं। भारत को अपनी आर्थिक मजबूती का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना होगा।
साथियों बात कर हम आगे भी जारी रहेगी लक्ष्मी की कृपा या बाजार में आएगा मुनाफा वसूली का तूफान? को समझने की करें तो,अब सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि क्या संवत 2083 में भारतीय शेयर बाजार की यह तेजी लगातार जारी रहेगी? बाजार विशेषज्ञों के सामने आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण चुनौतियां भी हैं। विदेशी निवेशकों की खरीदारी में निरंतरता, कच्चे तेल की कीमतों का स्तर, अमेरिकी डॉलर की चाल, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर संबंधी नीतियां, पश्चिम एशिया की परिस्थितियां और भारतीय कंपनियों के तिमाही नतीजे बाजार की दिशा तय करेंगे।सातकारोबारी सत्रों की जबरदस्त तेजी के बाद कुछ निवेशक मुनाफा वसूली कर सकते हैं, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव आनास्वाभाविक है। इसके अतिरिक्त यदि कच्चे तेल की कीमतें फिर बढ़ती हैं अथवा विदेशी निवेशक दोबारा भारतीय बाजार से पूंजी निकालने लगते हैं, तो रुपये और शेयर बाजार दोनों पर दबाव भी अधिक बढ़ सकता है। इसलिए निवेशकों को केवल तेजी देखकर उत्साहित होने के बजाय आर्थिक बुनियाद, कंपनियों के वास्तविक प्रदर्शन और जोखिम का आकलन करना चाहिए।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे क़ि दीपावली 2026 के आसपास भारतीय अर्थव्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों से एकमहत्वपूर्ण सकारात्मक अवसर मिला है। दक्षिण कोरिया और ताइवान के बाजारों में तकनीकी शेयरों की बिकवाली,विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार की ओर लौटना, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, रुपये की सात महीने की ऊंचाई और सेंसेक्स-निफ्टी की 35 वर्षों की रिकॉर्ड प्री-दिवाली तेजी ने भारत की आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक चर्चा के केंद्र में ला दिया है। यह निश्चित रूप से भारत के लिए उत्साहजनक समय है। मां लक्ष्मी की आराधना के पर्व पर भारतीय अर्थव्यवस्था को मिले इन सकारात्मक संकेतों को आर्थिक समृद्धि की शुभ शुरुआत के रूप में देखा जा सकता है।लेकिन वास्तविक आर्थिक लक्ष्मी तभी मानी जाएगी, जब शेयर बाजार की बढ़ती संपत्ति के साथ आम आदमी की आय बढ़े, रोजगार के अवसर पैदा हों, महंगाई नियंत्रित रहे और देश का उत्पादन तथा निर्यात मजबूत हो। भारत के पास वैश्विक आर्थिक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर अवश्य है। अब चुनौती इस अवसर को स्थायी आर्थिक शक्ति में बदलने की है। दिवाली के दीपों से जगमगाते भारत के लिए संवत 2083 आर्थिक आत्मविश्वास, निवेश और समृद्धि का नया अध्याय लिख सकता है।

8c010017 fe9c 4e24 bef4 e83cb8efb2df

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

कविता – रिश्तों की डोर,टूटनें नहीं देना

by Page 3 News International Desk
November 10, 2026
0
2

किसी की बातों में आकर अपनों से दूरी मत बनाना,बिना सच जाने किसी अपने पर इल्जाम मत लगाना,रिश्ते बड़ी मुश्किल...

कविता – मिट्टी के दीपक का संदेश-परोपकार की ज्योति

by Page 3 News International Desk
November 10, 2026
0
2

मिट्टी के दीपक का जीवन,हमें बड़ा संदेश सिखाता है,खुद अंधेरों से लड़कर,दूसरों के पथ को चमकाता है।न कोई स्वार्थ,न कोई...

स्वच्छता अभियान में सर्वाधिक भागीदारी वाले पांच वार्डों के पार्षद सम्मानित

स्वच्छता अभियान में सर्वाधिक भागीदारी वाले पांच वार्डों के पार्षद सम्मानित

by Page 3 News International Desk
November 10, 2026
0
2

मुख्यमंत्री ने दिया प्रशस्ति पत्र, स्वच्छता को लेकर की अयोध्या नगर निगम की सराहना महेंद्र त्रिपाठी अयोध्या। बीते 31 मई...

पर्यावरण संरक्षण- प्राकृतिक संसाधनों को माफियाओं से मुक्त कराने शासन प्रशासन की चुनौती: संवैधानिक दायित्व, कानूनी व्यवस्था और मानवता का भविष्य समग्र व्यापक विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
November 9, 2026
0
4

पर्यावरण संरक्षण केवल एक नीति विषय नहीं बल्कि नैतिक, संवैधानिक, सामाजिक और मानवीय दायित्व बन चुका है। प्राकृतिक संसाधनों को...

बढ़ती आत्महत्याओं की घटनाएं एक वैश्विक चुनौती-राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम रणनीति 2030 की घोषणा- एक समग्र विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
November 9, 2026
0
2

सभी देशों को आत्महत्या रोकथाम को अपनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति का हिस्सा बनाना समय की माँग आत्महत्या केवल व्यक्तिगत समस्या...

कविता – रिश्तों में अपनापन हो तो हर दिन दीपावली है

by Page 3 News International Desk
November 9, 2026
0
2

माता-पिता का साया सिर पर तो हर दिन धनतेरस हैँआशीर्वाद की छाँव में, हर पल खुशियों की बहार है।संगिनी का...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
« Oct    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.