हर बात पर अड़ना जरूरी नहीं,बातों को समझना सीख़ो
रिश्तों की गहराई जाननी है तो,खामोशी भी पढ़ना सीख़ो
हर बहस में जीतने से बेहतर है,अपनों का दिल जीतो
जीवन खूबसूरत बनाओ,थोड़ा झुकना व छोड़ना सीख़ो
हर सवाल का जवाब देना,समझदारी की नहीं होती,
चुप रह जाना भी,रिश्तों की सबसे बड़ी रखवाली होती।
अहंकार दीवार बन जाए,प्रेम का रास्ता खो जाता है,
सुनने का हुनर सीख़ो ,हर रिश्ता संवर जाता हैँ
न हर बात पर सफाई,न हर बात का हिसाब रखिए,
गलतफहमियों को वक्तपर छोड़,दिल में थोड़ा प्यार रखिए
जीत और हार के तराजू पर, रिश्तों को कभी मत तौलिए,
अपने हैं उन्हें समझिए,हर मोड़ पर उन्हें मत परखिए।
थोड़ा सुनने से संवादों में,मिठास घुलने लगती है,
थोड़ा छोड़ने से जीवन की,हर उलझन सुलझने लगती है।
हर बार जीतने की जिद में,अपनों को ही हार जाता है,
जीतकर भी अकेला रहता है,भीतर से बिखर जाता है।
समाधान वहीं जन्म लेता है,जहाँ अहंकार दम तोड़ता है,
प्रेम वहीं गहरा होता है,जहाँ मन एक-दूजे को समझता है
न हर बहस को जंग बनाओ,न प्रतिष्ठा का सवाल
किशन रिश्तों की असली जीत है,साथ बना रहे,
चाहे कोई भी हो विचारों का मतभेद और हाल।

