पहली बार देखा तो लगा,
इसमें कुछ तो अलग बात है।
बिना ज्यादा बोले भी,
उसकी ऊर्जा अच्छी लगी।
धीरे-धीरे जाना तो समझ आया,
ज़मीन से उठा है और आसमान छू लिया है।
किस्मत ने साथ दिया होगा,
पर मेहनत ने रास्ता बनाया है।
सबसे खूबसूरत बात ये है,
वो सिर्फ अपने लिए नहीं जीता,
नेकी कर दरिया में डाल,
बिना हिसाब सबके लिए कुछ करता है।
अपने हों या पराए,
दिल से देने वाला इंसान है।
और शायद यही उसकी सबसे बड़ी खूबी है,
ऊंचा मुकाम पाया,
पर पैर आज भी ज़मीन पर हैं।
और शायद यही तुम्हारी असली पहचान है,
कामयाब होकर भी सरल रहना,
बहुत कुछ पाकर भी देना,
और ज़िंदगी में आगे बढ़ते हुए भी
अपने लोगों का हाथ न छोड़ना।
बस ऐसे ही रहना…
थोड़े सरल, थोड़े ज़िद्दी,
थोड़े शांत, थोड़े अनकहे,
लेकिन दिल से हमेशा वही,
एक प्यारा सा हरिश,
जो खुद चांद तक पहुंच गया,
पर आज भी दूसरों के लिए
छोटी-छोटी रोशनी बांटता रहता है।

