महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम आज अयोध्या पहुंचीं।
यामी गौतम ने राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए।
रामलला के दर्शन के बाद अभिनेत्री हनुमानगढ़ी पहुंचीं और आशीर्वाद लिया।
इसके बाद राम की पैड़ी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं।
मीडिया से बातचीत में यामी गौतम ने पहली बार अयोध्या आने पर खुशी जताई।
उन्होंने कहा कि अयोध्या आकर मन में बहुत भावुकता और श्रद्धा का भाव है।
यामी गौतम ने कहा कि रामजी, हनुमानजी और माता की कृपा से उनका परिवार का यह साल बहुत सुंदर रहा है।
उन्होंने अपने कार्यों की सफलता के लिए भगवान श्रीराम का आशीर्वाद मांगा।
अभिनेत्री ने कहा कि जिस पावन नगरी ने भगवान श्रीराम के लिए 14 वर्षों तक इंतजार किया, वहां दर्शन करना सौभाग्य की बात है।
यामी गौतम ने अपनी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ का भी जिक्र किया और बताया कि फिल्म परसों रिलीज होने वाली है।

