महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
अयोध्या पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, 2027 को लेकर बड़ा बयान
अयोध्या पहुंचे निषाद पार्टी के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी 2027 में भाजपा के साथ है। विभागीय समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की ओर से निषाद समाज के लिए किए गए कार्यों का जिक्र किया।
निषाद समाज के आरक्षण को लेकर जताया भरोसा, कहा- मोदी और योगी सरकार में ही आरक्षण मिलने की उम्मीद है। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे राजनीतिक दल आरक्षण देने के बजाय उसे छीनने का काम करते हैं।
सपा पर भी साधा निशाना, संजय निषाद ने कहा कि सपा सरकार में निषाद समाज के लिए सभी रास्ते बंद कर दिए गए थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का निर्माण कराया और निषादराज की प्रतिमा लगवाई।
निषाद पार्टी को हारी हुई सीटों पर मौका देने की मांग, संजय निषाद बोले- जिन सीटों पर पार्टी पहले हार चुकी है, वहां मौका मिले तो दोबारा जीतकर दिखाएंगे।
निषाद छात्रावास के मुद्दे पर भी बोले संजय निषाद, कहा- जल्द मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मामले में न्यायपूर्ण समाधान कराने का प्रयास करेंगे।