महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या के जयसिंहपुर वार्ड में रणजीत यादव खाकी वाले गुरूजी द्वारा संचालित निःशुल्क अपना स्कूल में गांधी जयंती के शुभ अवसर पर पहुंची डॉ दीप्ति गुप्ता और उनके पति श्याम कसौधन ने उपस्थित 80 बच्चों को पठन पाठन सामग्री कॉपी पेंसिल रबर कटर स्केल और बिस्किट वितरित किया। बच्चों को बैठने के लिए एक तिरपाल और चार कुर्सी भी प्रदान किया गया। उपनिरीक्षक रणजीत यादव ने अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर अपना स्कूल के सहयोगी विनय सिंह कुशवाहा और इंद्र कुमार उपाध्याय उपस्थित रहे।


